Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बंद मकान से 11.40 लाख की चोरी का खुलासा, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बंद मकान से 11.40 लाख की चोरी का खुलासा, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र में बंद मकान से 11.40 लाख की चोरी का खुलासा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kurukshetra News: धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में बीते माह हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी की वारदात को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए-2 (अपराध अन्वेषण शाखा-2) की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अंतरप्रांतीय गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए शातिर चोरों के कब्जे से 7 लाख रुपये की चोरीशुदा नकदी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गांव गए थे गृहस्वामी, पीछे से खंगाल डाला पूरा घर

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर मंदीप सिंह ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी निवासी श्याम लाल ने 25 जुलाई को थाना कृष्णा गेट में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 25 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव बारवा गए हुए थे। इसी दौरान सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे 11 लाख 40 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया और घर में जमकर तोड़फोड़ की। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-2 को सौंपी गई थी।

जींद से पंजाब तक फैले थे तार, पुराने हिस्ट्रीशीटर निकले आरोपी

तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए रणधीर सिंह व संदीप (निवासी नरवाना, जिला जींद) तथा पंकज (निवासी पानीपत, हाल निवासी कपूरथला, पंजाब) को काबू किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप उर्फ बच्ची पर जींद में चोरी व मारपीट के 6 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, पंकज उर्फ मोंटी पर हत्या, चोरी व लड़ाई-झगड़े के 8 मामले और रणधीर सिंह के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, गिरोहबंदी व डकैती जैसे 5 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें– बंदी सिखों की रिहाई के लिए देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ की तैयारी, HSGMC अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा का बड़ा ऐलान

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।