Breaking News
Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्याNangal Chaudhary City News: त्योहारी सीजन में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को किया जागरूकदिल्ली की रामलीला में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा 30 फीट के कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता से जुड़ा संदेशAmbala railway station: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर लावारिस कट्टों में मिली 60 बोतल शराब, तस्करों में मचा हड़कंपNarnaul News: डीएलएसए की ओर से विद्यार्थियों को सिखाये ‘गुड टच-बैड टच’ के नियम, पोक्सो एक्ट पर दी जानकारीFaridabad Murder Case: फरीदाबाद में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्याNangal Chaudhary City News: त्योहारी सीजन में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को किया जागरूकदिल्ली की रामलीला में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा 30 फीट के कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता से जुड़ा संदेशAmbala railway station: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर लावारिस कट्टों में मिली 60 बोतल शराब, तस्करों में मचा हड़कंपNarnaul News: डीएलएसए की ओर से विद्यार्थियों को सिखाये ‘गुड टच-बैड टच’ के नियम, पोक्सो एक्ट पर दी जानकारी

Kurukshetra snake bite: कुरुक्षेत्र में घर में सो रही मां और 6 साल की बेटी को जहरीले करैत सांप ने डसा

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Kurukshetra snake bite: कुरुक्षेत्र में घर में सो रही मां और 6 साल की बेटी को जहरीले करैत सांप ने डसा

कुरुक्षेत्र में घर में सो रही मां और 6 साल की बेटी को जहरीले करैत सांप ने डसा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kurukshetra snake bite: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोरीपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ही परिवार के दो सदस्य जहरीले सांप के डसने से गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच गए। घटना बीती रात करीब ढाई बजे की है, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान एक खतरनाक ‘कॉमन करैत’ सांप घर के भीतर दाखिल हुआ और चारपाई पर सो रही मां-बेटी को अपना शिकार बना लिया। इस भयानक हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में रात के वक्त मंडराने वाले खतरों की याद ताजा कर दी है।

ज्योत की रोशनी में दिखा सांप, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन

गांव में ही एक सब्जी कंपनी में काम करने वाले गृहस्वामी सुनील ने बताया कि रात के वक्त वह अपनी 6 साल की बेटी आशमी के साथ आंगन में पड़ी चारपाई पर सोए हुए थे। रात करीब ढाई बजे जब वह उठे और वापस लौटे, तो बेटी आशमी ने घबराते हुए बताया कि चारपाई पर सांप मौजूद है। गनीमत यह रही कि घर में नवरात्रि के उपलक्ष्य में ज्योत जल रही थी, जिसकी हल्की रोशनी में बच्ची को सांप साफ नजर आ गया।

पिता सुनील ने तुरंत लाइट जलाई, तो उनके होश उड़ गए। वहां करीब 3 फीट लंबा कॉमन करैत सांप फन फैलाए बैठा था। हालांकि, तब तक वह सांप मासूम आशमी के पैर की उंगली पर डस चुका था। घबराहट के बीच सुनील ने जैसे-तैसे हिम्मत जुटाई और सांप को उठाकर घर से बाहर फेंक दिया। इसके तुरंत बाद जब उन्होंने अपनी पत्नी पूनम की सुध ली, तो पता चला कि सांप ने उन्हें भी डस लिया है।

आईसीयू में भर्ती है मासूम आशमी

सुनील बिना एक पल गंवाए दोनों मां-बेटी को लेकर तुरंत आदेश मेडिकल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने फौरन इलाज शुरू किया। बच्ची के सिर और पेट में तेज दर्द बना हुआ है, जिसके चलते उसे आईसीयू में निगरानी के तहत रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील हैं और वे लगातार दोनों की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

जांच में पता चला कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, पूनम घर के अंदर बेड पर अपने बाकी तीन बच्चों—9 साल के यश, 8 साल की निशु और 4 साल के अक्षित के साथ सो रही थी। हैरानी की बात यह थी कि सांप के डसने के बाद भी पूनम को तुरंत अहसास नहीं हुआ, लेकिन जब बाद में पैर पर निशान देखा गया, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पिछले साल इसी पड़ोस में जा चुकी है एक बच्चे की जान

इस घटना के बाद से पूरे गोरीपुर गांव में दहशत का माहौल है, क्योंकि पिछले साल इसी घर के बिल्कुल पड़ोस में रहने वाले रणजीत सिंह के 8 साल के इकलौते बेटे मान सिंह की भी सांप के डसने से ही मौत हो गई थी। उस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने डर के मारे वह मकान तक छोड़ दिया था और फिलहाल शाहाबाद में रह रहा है। एक बार फिर उसी इलाके में सांप के हमले ने ग्रामीणों को डरा दिया है।

यह भी पढ़ें– रोहतक में NCB की बड़ी कार्रवाई, रैनकपुरा खोखराकोट से हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।