Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

गुरुग्राम की इमारत से गिरकर मजदूर की मौत: दो ठेकेदारों पर मामला दर्ज

VVinita Kohli
गुरुग्राम की इमारत से गिरकर मजदूर की मौत: दो ठेकेदारों पर मामला दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक इमारत की पांचवीं मंजिल से कथित तौर पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पुताई करते समय गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुशांत लोक पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और दो ठेकेदारों पर मामला दर्ज किया गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कालेसर गांव के मूल निवासी अवधेश निषाद के रूप में की गई, जबकि घायल की पहचान रण विजय के रूप में की गई। निषाद के भाई आकाश द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना मंगलवार को हुई जब उसका भाई रण विजय के साथ सेक्टर 42 में एक इमारत की दीवार पर पुताई करने गया था।

आकाश ने अपनी शिकायत में कहा, “ठेकेदार अतुल ने इमारत की पुताई करने का ठेका लिया था और उसने आगे तवरेज आलम को ठेका दे दिया था। ठेकेदार अतुल और तवरेज आलम ने श्रमिकों को काम के दौरान सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए, जिससे उनके भाई की मृत्यु हो गई।” शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों ठेकेदारों पर मामला दर्ज कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच चल रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।