Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

केरल में एलडीएफ शासन ने स्वास्थ्य क्षेत्र को बर्बाद किया लेकिन बार की संख्या बढ़ायी: खरगे

JJagmarg Desk
केरल में एलडीएफ शासन ने स्वास्थ्य क्षेत्र को बर्बाद किया लेकिन बार की संख्या बढ़ायी: खरगे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोझिकोड: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया कि उसके 10 साल के शासन ने स्वास्थ्य क्षेत्र को बर्बाद किया, शबरिमला से सोना कथित तौर पर गायब हुआ और बार की संख्या में वृद्धि हुई।

खरगे ने कहा कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का चुनावी अभियान केरल को फिर से उसकी जनता के हाथों में सौंपने और एलडीएफ शासन को समाप्त करने के मिशन के साथ शुरू किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में एलडीएफ शासन के कारण राज्य और उसकी जनता पर भारी वित्तीय ऋण का बोझ पड़ा है।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की कोशिश नहीं कर रही है, बल्कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को विजयी बनाने में मदद कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आरोप लगाया कि पंजाब के बाद देश में सबसे अधिक मादक पदार्थ के मामले केरल में हैं और इस स्थिति के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। राज्य में विधानसभा चुनाव नौ अप्रैल को होंगे।

विज्ञापन

केरल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।