Lock Upp Fame Akanksha Choudhary: टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री आकांक्षा चौधरी इन दिनों एक बेहद चौंकाने वाली घटना को लेकर सुर्खियों में हैं। पुणे में एक नवरात्रि इवेंट के दौरान उनके साथ जो कुछ भी हुआ, उसने उनके फैंस और इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। आकांक्षा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती साझा करते हुए इवेंट के आयोजकों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि शो के दौरान न केवल उनके साथ स्कैम किया गया, बल्कि उन्हें किडनैप करने जैसी भयानक कोशिश भी की गई, जिससे किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।
फैंस के बीच पॉपुलर हैं आकांक्षा, लेकिन पुणे में हुआ बुरा अनुभव
आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने चाहने वालों से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में वह पुणे में आयोजित एक बड़े नवरात्रि और गरबा इवेंट में शिरकत करने पहुँची थीं। उन्हें उम्मीद थी कि यह शाम उनके फैंस के लिए बेहद खास होगी, लेकिन वहाँ पहुँचते ही हालात उनके नियंत्रण से बाहर हो गए। एक्ट्रेस के मुताबिक, इवेंट का मैनेजमेंट इतना घटिया और गैर-जिम्मेदाराना था कि उन्हें कदम-कदम पर भारी मानसिक प्रताड़ना और असुरक्षा का सामना करना पड़ा।
“बिना टीम के मुझे भीड़ के बीच धकेल दिया, बच्चे हंस रहे थे”
🚨 Breaking
#AkankshaChoudhary was tried to Kidnapped by few people Abhishek , Bouna Prince &
Nakul 😱
Akanksha said thy asked to shoot with thm she said I charge for that but unfortunately these berojgar didn’t pay 😭
#ElvishYadav #ElvishArmy #BiggBoss20 https://t.co/1G9RUYq00j— Rolexx. OG 👑 (@Kig__x76331) October 18, 2026
अपनी इंस्टा स्टोरी पर दर्द बयाँ करते हुए आकांक्षा ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनका गुस्सा साफ झलक रहा था। उन्होंने आपबीती सुनाते हुए कहा, “जब हम वहाँ पहुँचे तो चारों तरफ भारी भीड़ थी। भीड़ के ठीक सामने एक बहुत पतली सी बैरिकेड थी और उसके आगे मेरी गाड़ी खड़ी कर दी गई। मैं चीख-चीखकर कह रही थी कि मेरी टीम मेरे साथ नहीं है, यह सुरक्षित नहीं है, लेकिन वहाँ मौजूद लोग और बच्चे मुझ पर हंस रहे थे। किसी ने मेरी बात नहीं सुनी और मुझे जबरदस्ती ग्राउंड में घुसा दिया गया, स्टेज की लाइट्स ऑन कर दी गईं। इतना घटिया मैनेजमेंट मैंने कभी नहीं देखा।”
आयोजकों पर लगाया किडनैपिंग और मारपीट का आरोप
मामला तब और ज्यादा गंभीर हो गया जब आकांक्षा ने आयोजकों पर सीधे तौर पर किडनैप करने की कोशिश का सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने वीडियो में आगे कहा, “वो लोग एकदम चोर हैं और पूरी तरह स्कैम चला रहे हैं। उन्होंने सबका पेमेंट ले लिया और मेरा भी। मेरी ऑडियंस को वहाँ बुला लिया और आज तो हद ही हो गई, मुझे किडनैप करने की कोशिश की गई। जब मैंने गुस्से में आकर उन्हें थप्पड़ मारे, तब जाकर वे लोग रुके।” इसके अलावा, उन्होंने अपनी कार के अंदर का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं कि उन्हें जबरदस्ती गाड़ी से उतारने और प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस और विभिन्न फैन पेज पर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
यह भी देखें – गुल्लू से हाथापाई के बाद बाहर हुए नकुल ढुल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब बात खत्म करो

