Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

देश में रसोई गैस का संकट, एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा: केजरीवाल

VVinita Kohli
देश में रसोई गैस का संकट, एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा: केजरीवाल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशभर में रसोई गैस की भारी कमी को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल-अमेरिका के प्रति समर्थन पर सवाल उठाए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ऊर्जा संकट की स्थिति के कारण लगभग एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा है।

केजरीवाल ने कहा, देशभर में रसोई गैस का भारी सकंट है। इसकी वजह यह है कि भारत में आयातित रसोई गैस का 90 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज जलडमरू मध्य से आता है। रेस्तरां और होटल इसी संकट का सामना कर रहे हैं। दिल्ली एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) और बिहार से खबरें आ रही हैं कि अगले दो दिन में 50 प्रतिशत होटल बंद होने की कगार पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भारत की दशकों पुरानी गुटनिरपेक्ष विदेश नीति को ध्वस्त करने और ईरान को देश का शत्रु बनाने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 75 साल पुरानी गुटनिरपेक्ष नीति को ध्वस्त करके गलती की है। हमें किसी के साथ गुट नहीं बनाना चाहिए था। युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ खड़े थे। हमने ईरान को अपना दुश्मन बना लिया है। आप नेता ने यह भी कहा कि शीत युद्ध के समय भी भारत गुटनिरपेक्ष विदेश नीति पर कायम था।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।