Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

होली के बाद महंगाई का झटका: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे, जानें नई कीमतें

AAmandeep Singh
होली के बाद महंगाई का झटका: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे, जानें नई कीमतें
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली | होली के तुरंत बाद देशभर में रसोई गैस उपभोक्ताओं को महंगाई का डबल झटका लगा है। केंद्र सरकार ने 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर और 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई दरें 7 मार्च से लागू कर दी गई हैं। अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान से जुड़ी जंग और संभावित गैस किल्लत की आशंका के बीच सरकार ने यह फैसला लिया है और साथ ही देश की तेल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश भी दिया गया है।

सरकार ने इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों से उत्पादन बढ़ाने को कहा है। अधिकारियों का मानना है कि वैश्विक तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है, इसलिए पहले से तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा

देशभर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 7 मार्च से लागू हो गई हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अब 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 912.50 रुपये, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा। खासतौर पर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के घरों में रसोई खर्च और बढ़ने की आशंका है।

कमर्शियल सिलेंडर भी 115 रुपये महंगा

सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं।

दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गया है। मुंबई में यह 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये पहुंच गया है। कोलकाता में कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये, जबकि चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है।

होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबार पर असर

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और छोटे खाद्य कारोबार की लागत बढ़ेगी। कारोबारियों का कहना है कि गैस खर्च बढ़ने से खाने-पीने की चीजों की कीमतों में भी बढ़ोतरी का दबाव बन सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर अंतरराष्ट्रीय हालात लंबे समय तक ऐसे ही रहे तो एलपीजी सप्लाई और कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।