Breaking News
Gurugram News: 55 हजार करोड़ की गड़बड़ी! गुरुग्राम के बादशाहपुर में आयकर विभाग के सर्वे में बड़ा खुलासाअमृतसर के बड़े हनुमान मंदिर में शुरू हुआ प्रसिद्ध ‘लंगूर मेला’, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़Haryana Politics: उचाना में बदलेगा सियासी समीकरण? गोकुल सेतिया और वीरेंद्र घोघड़िया की मुलाकात से गर्माई राजनीतिPatti Heavy Rain Crop Damage : पट्टी में तेज बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंताKarnal bride fraud: करनाल में शादी के ढाई दिन बाद फरार हुई दुल्हन, 80 हजार रुपए लेकर कराया गया था रिश्ताGurugram News: 55 हजार करोड़ की गड़बड़ी! गुरुग्राम के बादशाहपुर में आयकर विभाग के सर्वे में बड़ा खुलासाअमृतसर के बड़े हनुमान मंदिर में शुरू हुआ प्रसिद्ध ‘लंगूर मेला’, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़Haryana Politics: उचाना में बदलेगा सियासी समीकरण? गोकुल सेतिया और वीरेंद्र घोघड़िया की मुलाकात से गर्माई राजनीतिPatti Heavy Rain Crop Damage : पट्टी में तेज बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंताKarnal bride fraud: करनाल में शादी के ढाई दिन बाद फरार हुई दुल्हन, 80 हजार रुपए लेकर कराया गया था रिश्ता

लुधियाना में 11 महीने की मासूम के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

hharpreet singh
Ludhiana 11 Month Old Baby Rape Case : लुधियाना में 11 महीने की मासूम के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना में 11 महीने की मासूम के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ludhiana 11 Month Old Baby Rape Case : लुधियाना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद घिनौनी और दर्दनाक वारदात सामने आई है। शहर के ढहलो थाना क्षेत्र में एक 35 साल के हैवान ने महज 11 महीने की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

झुग्गी के बाहर काम कर रही थी मां, अंदर चल रहा था खौफनाक खेल

घटना के विवरण के मुताबिक, पीड़ित परिवार बेहद साधारण आर्थिक स्थिति से ताल्लुक रखता है। बच्ची के पिता एक नट-बोल्ट फैक्ट्री में मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं और यह 11 महीने की बच्ची उनकी इकलौती संतान है। बीती 10 अक्टूबर को मां ने अपनी मासूम को झुग्गी के अंदर सुलाया था और खुद बाहर घरेलू कामकाज में जुट गई। कुछ देर बाद जब बच्ची अचानक जोर-जोर से रोने लगी, तो मां तुरंत भागकर अंदर पहुंची।

विज्ञापन

आरोपी को घबराहट में बाहर निकलते देखा

झुग्गी के अंदर पहुंचते ही मां के होश उड़ गए। उसने देखा कि एक 35 वर्षीय व्यक्ति घबराहट की हालत में झुग्गी से बाहर निकल रहा है। जब मां ने अंदर जाकर बच्ची की हालत देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों और पड़ोसियों को तुरंत इस घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद बिना देर किए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत अस्पताल में बच्ची का मेडिकल मुआयना कराया।

आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस

ढहलो थाना के जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत एफआईआर नंबर 222 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इस जघन्य अपराध से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके।

दिल्ली पुलिस ने तालिबानी रवैया अपनाते हुए जूते पहनकर और सिर बिना ढंके गुरुघर की मर्यादा तोड़ी : भगवंत मान

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।