Breaking News
Patti SVEEP Voter Awareness : पट्टी में SVEEP के तहत मतदाता जागरूकता समारोह आयोजित, युवाओं ने उठाई भयमुक्त मतदान की जिम्मेदारीPanipat News: गोहाना बाईपास पर बस की टक्कर से शिक्षिका की मौत, हाल ही में सीखी थी स्कूटीजंतर मंतर प्रोटेस्ट से पहले राजस्थान में CJP के संगठन सह-प्रभारी को पुलिस ने घर से उठाया; कुछ देर बाद छोड़ाKaithal Grain Market Incident: कैथल अनाज मंडी में दुकान की छत से गिरकर बिहार के प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौतKurukshetra Railway Track Incident: शाहाबाद-ढोला माजरा के बीच ट्रेन से कटा 15 वर्षीय छात्र, अर्धनग्न हालत में मिला शव, फैली सनसनीPatti SVEEP Voter Awareness : पट्टी में SVEEP के तहत मतदाता जागरूकता समारोह आयोजित, युवाओं ने उठाई भयमुक्त मतदान की जिम्मेदारीPanipat News: गोहाना बाईपास पर बस की टक्कर से शिक्षिका की मौत, हाल ही में सीखी थी स्कूटीजंतर मंतर प्रोटेस्ट से पहले राजस्थान में CJP के संगठन सह-प्रभारी को पुलिस ने घर से उठाया; कुछ देर बाद छोड़ाKaithal Grain Market Incident: कैथल अनाज मंडी में दुकान की छत से गिरकर बिहार के प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौतKurukshetra Railway Track Incident: शाहाबाद-ढोला माजरा के बीच ट्रेन से कटा 15 वर्षीय छात्र, अर्धनग्न हालत में मिला शव, फैली सनसनी

Ludhiana Alamgir Gurudwara Langar Hall Attack : लुधियाना के आलमगीर गुरुद्वारा लंगर हाल पर पथराव, श्री अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी ने जताई गहरी चिंता

hharpreet singh
Ludhiana Alamgir Gurudwara Langar Hall Attack  : लुधियाना के आलमगीर गुरुद्वारा लंगर हाल पर पथराव, श्री अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी ने जताई गहरी चिंता

लुधियाना के आलमगीर गुरुद्वारा लंगर हाल पर पथराव, श्री अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी ने जताई गहरी चिंता

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ludhiana Alamgir Gurudwara Langar Hall Attack : पंजाब के लुधियाना जिले में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब पातशाही दसवीं (आलमगीर) के लंगर हाल पर असामाजिक तत्वों द्वारा ईंट-पत्थरों से हमला करने की खबर से सिख संगत में भारी आक्रोश है। इस घटना के सामने आने के बाद सिख धर्म के सर्वोच्च निकायों के प्रमुखों ने सख्त रुख अपनाया है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

आरोपी गिरफ्तार, कब्जे वाली जगह कराई गई खाली

घटना की जानकारी मिलते ही गुरुद्वारा साहिब के प्रशासक, स्थानीय एसजीपीसी सदस्यों और पंथक नेताओं ने तुरंत मोर्चा संभाला। मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करवाकर जेल भेज दिया गया है, वहीं विवादित और कब्जे वाली जगह को भी खाली करा लिया गया है। हालांकि, सिख नेताओं का कहना है कि यह महज एक छिटपुट वारदात नहीं, बल्कि पंजाब के आपसी भाईचारे और शांति को नुकसान पहुंचाने की सोची-समझी कोशिश है।

विज्ञापन

लुधियाना प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने इस पूरे घटनाक्रम को लुधियाना जिला प्रशासन की एक बड़ी नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों में बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद व्यक्ति को लंगर परोसा जाता है, लेकिन अगर कोई आस्था के इस केंद्र पर हमला करेगा तो सिख संगत इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जत्थेदार ने राज्य सरकार से मांग की है कि ऐतिहासिक गुरुद्वारों के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों पर तुरंत रोक लगाई जाए।

मुख्य सचिव, डीसी और पुलिस कमिश्नर को निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए जत्थेदार गरगज ने एसजीपीसी से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर जांच तेज करने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के निर्देश जारी किए हैं। जत्थेदार ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव से भी फोन पर बात कर राज्य के सभी ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है।

एआई की फर्जी तस्वीरों और सोशल मीडिया अफवाहों से बचें

घटना के बाद सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार की गई फर्जी और भड़काऊ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संगत से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए होना चाहिए, न कि नफरत और तनाव फैलाने के लिए।

‘लंगर की सेवा पर हमला बर्दाश्त से बाहर’: हरजिंदर सिंह धामी

एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि गुरु का लंगर सभी के लिए खुला है और उस पवित्र स्थान को निशाना बनाना अक्षम्य अपराध है। गुरुद्वारा साहिब हमेशा से समानता और भक्ति का केंद्र रहा है। धामी ने स्थानीय प्रबंधकों और पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर साजिशकर्ताओं के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कदम उठाने की हिदायत दी है।

Tarn Taran Firing Nambardar Bohar Singh : तरनतारन के भंगाला में नंबरदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, 50 लाख की रंगदारी मांगने का दावा

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।