Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Ludhiana Jagraon Crime News : प्रॉपर्टी के लिए नाती ने की नानी की हत्या, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

Ludhiana Jagraon Crime News : प्रॉपर्टी के लिए नाती ने की नानी की हत्या, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

प्रॉपर्टी के लिए नाती ने की नानी की हत्या, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Ludhiana Jagraon Crime News : लुधियाना के जगराओं स्थित गांव अमरगढ़ कलेर से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। जिस नानी ने बेटी के निधन के बाद अपने अनाथ दोहते (नाती) को मां की तरह पाला, बड़ा किया और उसकी शादी करवाई; उसी कलयुगी नाती ने जमीन-जायदाद के लालच में आकर नानी की बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह रही कि शुरुआत में परिवार इसे कुदरती मौत या हार्ट अटैक मान रहा था और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था, लेकिन पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरे सच से पर्दा उठा दिया।

सीसीटीवी फुटेज ने खोली कत्ल की परतें

दाह संस्कार के बाद भी जब परिजनों को अचानक हुई इस मौत पर संदेह हुआ, तो उन्होंने पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी की जांच की। फुटेज देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। 3 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे आरोपी गुरकीरत सिंह उर्फ गोरा अपनी बुजुर्ग नानी मनजीत कौर से बहस करता दिखा। देखते ही देखते वह हाथापाई पर उतर आया और नानी के ऊपर बैठकर बेरहमी से उनका मुंह और गला दबाने लगा। जिस मौत को प्राकृतिक मानकर परिवार राख कर चुका था, वह वास्तव में एक सोची-समझी हत्या थी।

विज्ञापन

प्रॉपर्टी का लालच बना हत्या की वजह

पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी कई दिनों से नानी पर उनका मकान और बाकी प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा था, लेकिन नानी इसके लिए तैयार नहीं थीं। इसी रंजिश में आकर गुरकीरत ने अपनी बुजुर्ग नानी को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बना डाला।

पुलिस ने बदला केस, आरोपी चढ़ा हत्थे

घटना की समयरेखा पर नजर डालें तो 3 सितंबर को मौत की खबर मिलने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया था। 4 सितंबर को आरोपी के गुमराह करने पर परिजनों ने धारा 194 (सामान्य मौत) के तहत कागजी कार्रवाई कर अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि सीसीटीवी सामने आने के बाद मृतका की बेटी कुलविंदर कौर की शिकायत पर थाना सदर पुलिस तुरंत हरकत में आई।

पुलिस ने फुटेज को साक्ष्य बनाते हुए मामला दर्ज किया और धारा 194 को बदलकर सीधे मर्डर का केस कायम करते हुए आरोपी गुरकीरत को गिरफ्तार कर लिया। थाना सदर प्रभारी सुखविंदर सिंह का कहना है कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

Punjab Police Action : युवक से प्रताड़ना के आरोपों के बाद डीएसपी का तबादला, 3 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।