Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ludhiana News: लुधियाना में सिविल अस्पताल के बाहर फायरिंग से सनसनी, युवक के पैर में लगी गोली, हालत गंभीर

VVinita Kohli
Ludhiana News: लुधियाना में सिविल अस्पताल के बाहर फायरिंग से सनसनी, युवक के पैर में लगी गोली, हालत गंभीर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले में आज यानी मंगलवार तड़के सिविल अस्पताल के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई, जहां कोचर मार्केट इलाके में दो गुटों के बीच हुई मामूली कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। यह घटना सुबह करीब 4:13 बजे हुई। इस दौरान तेजधार हथियारों से हुए हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायल पक्ष जब इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचने लगा, तभी दूसरे गुट ने उनका रास्ता रोक लिया और फिर से विवाद शुरू हो गया।

कोचर मार्केट से शुरू हुआ विवाद

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत कोचर मार्केट के पास हुई, जहां दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस झड़प में तीन लोग तेजधार हथियारों के हमले से घायल हुए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल के बाहर फायरिंग

घायल जब इलाज के लिए सिविल अस्पताल की ओर जा रहे थे, तभी दूसरे गुट ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। जनकपुरी चौकी के इंचार्ज एएसआई धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक, अस्पताल के पास फिर से टकराव हुआ और हमलावरों ने तीन राउंड फायर किए। इस फायरिंग में धर्मेंद्र नामक युवक के पैर में गोली लग गई।

डीएमसी अस्पताल में भर्ती

गोली लगने के बाद घायल युवक को तुरंत डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस डिवीजन-2 के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और हमलावरों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।