Breaking News
Jind Crime: जींद में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, पार्टी से लौट रहा था युवकध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में साकेत कोर्ट की कार्रवाईसुप्रीम कोर्ट ने BNSS की धारा 163 पर सुनवाई से किया इनकार, धारा 172 पर केंद्र को नोटिसBollywood News: अजय देवगन को बड़ा झटका, जुहू वाले बंगले पर बीएमसी ने चलाया हथौड़ा, अनधिकृत निर्माण ढहायाParvinder Singh Jhota : अमृतसर के केंद्रीय सिख अजायबघर में लगेगी झोटा की तस्वीरJind Crime: जींद में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, पार्टी से लौट रहा था युवकध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में साकेत कोर्ट की कार्रवाईसुप्रीम कोर्ट ने BNSS की धारा 163 पर सुनवाई से किया इनकार, धारा 172 पर केंद्र को नोटिसBollywood News: अजय देवगन को बड़ा झटका, जुहू वाले बंगले पर बीएमसी ने चलाया हथौड़ा, अनधिकृत निर्माण ढहायाParvinder Singh Jhota : अमृतसर के केंद्रीय सिख अजायबघर में लगेगी झोटा की तस्वीर

Ludhiana Nihang Sikhs Action : लुधियाना में ठेके के बाहर शराब पी रहे लोगों पर निहंगों ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

hharpreet singh
शेयर करें
Ludhiana Nihang Sikhs Action लुधियाना में ठेके के बाहर शराब पी रहे लोगों पर निहंगों ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

Ludhiana Nihang Sikhs Action लुधियाना में ठेके के बाहर शराब पी रहे लोगों पर निहंगों ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ludhiana Nihang Sikhs Action :  पंजाब में कानून-व्यवस्था और नशा विरोधी माहौल के बीच लुधियाना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के ताजपुर रोड पर स्थित कुंडल चौक पर बने एक शराब के ठेके के बाहर खुलेआम शराब पी रहे लोगों को निहंग सिखों ने अपने अंदाज में सबक सिखाया। बीते 15 अक्टूबर की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे निहंगों ने ठेके के बाहर बैठे लोगों पर डंडे बरसाए और उन्हें वहां से भागने पर मजबूर कर दिया।

गर्दन उतारने की चेतावनी और प्रशासन पर सवाल

खुले में शराब पीने वालों को लताड़ लगाते हुए निहंग सिखों ने दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी कि इस तरह सड़कों पर बैठकर तमाशा खड़ा करना और गंदगी फैलाना अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गुस्से में कहा कि क्या इन रास्तों से बहन-बेटियां नहीं गुजरती हैं?

विज्ञापन

निहंगों ने चेतावनी दी कि भविष्य में जो भी उन्हें खुले में शराब पीता मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनकी यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और यदि इस दौरान कोई विवाद होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

ठेका संचालकों की सफाई : हम खुद करते हैं मना, पर लोग नहीं मानते

इस पूरे हंगामे के बाद जब शराब ठेके पर मौजूद कारिंदों और कर्मचारियों से बात की गई, तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि वे खुद आने वाले लोगों को बाहर बैठकर शराब न पीने की सलाह देते हैं। उनका कहना था कि ठेके के बाहर बैठने से मना करने के बावजूद कई लोग हुज्जतबाजी करते हैं और जबरन वहीं बैठकर पीने लगते हैं, जिससे आम जनता और दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद से गरमाया है माहौल

यह पूरी घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पूरे पंजाब में नशों और सुरक्षा को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। बता दें कि बीते 13 अक्टूबर को मानसा में नशा बेचने का खुलकर विरोध करने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह विवाद एक मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार के साथ हुआ था, जिसके दौरान झोटा फेसबुक पर लाइव भी थे।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से पूरे राज्य में रोष व्याप्त है और 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान किया गया था। झोटा के समर्थकों और परिजनों ने मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था, जिसके चलते जगह-जगह प्रदर्शन और धरने चल रहे हैं।

Pathankot Crime : पठानकोट में 52 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।