Breaking News
Bhiwani News: लोहारू में बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, निजीकरण के विरोध में बोर्ड परिसर में दिया जोरदार धरनाFatehabad News: फतेहाबाद के गर्ल्स स्कूल में खूनी संघर्ष, 2 शिक्षकों की भिड़ंत के बाद 10 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीDDA Awas Nivesh Yojana: दिल्ली में 15 लाख में अपना घर! DDA की नरेला स्कीम में 25% छूट के साथ LIG फ्लैट्स की बंपर बुकिंग शुरूCheeka road accident: चीका-गुहला रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की इलाज के दौरान मौतMahendragarh News: हकेवि में 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का 23 अक्टूबर से होगा शुभारंभBhiwani News: लोहारू में बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, निजीकरण के विरोध में बोर्ड परिसर में दिया जोरदार धरनाFatehabad News: फतेहाबाद के गर्ल्स स्कूल में खूनी संघर्ष, 2 शिक्षकों की भिड़ंत के बाद 10 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीDDA Awas Nivesh Yojana: दिल्ली में 15 लाख में अपना घर! DDA की नरेला स्कीम में 25% छूट के साथ LIG फ्लैट्स की बंपर बुकिंग शुरूCheeka road accident: चीका-गुहला रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की इलाज के दौरान मौतMahendragarh News: हकेवि में 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का 23 अक्टूबर से होगा शुभारंभ

Ludhiana PRTC Bus Theft : पार्किंग से पीआरटीसी की बस चोरी, 21 किलोमीटर दूर ईंटों पर खड़ी मिली

Ludhiana PRTC Bus Theft : पार्किंग से पीआरटीसी की बस चोरी, 21 किलोमीटर दूर ईंटों पर खड़ी मिली

पार्किंग से पीआरटीसी की बस चोरी, 21 किलोमीटर दूर ईंटों पर खड़ी मिली

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Ludhiana PRTC Bus Theft :  लुधियाना में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे बसों पर भी हाथ साफ करने लगे हैं। बस स्टैंड डिपो के ठीक सामने स्थित पार्किंग से चोरों ने पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) की एक टॉप मॉडल BS-6 बस उड़ा ली। घटना की अगली सुबह यह बस शहर से करीब 21 किलोमीटर दूर ढट्ट गांव के पास लावारिस हालत में मिली। चोरों ने बड़ी तसल्ली से बस के सभी टायर, बैटरियां और कीमती सामान निकाल लिया और गाड़ी को ईंटों पर खड़ा करके फरार हो गए।

CCTV फुटेज से खुला चोरों का पूरा प्लान

बस ड्राइवर के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि 28 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे एक बोलेरो पिकअप पार्किंग के पास आकर रुकी, जिसमें 7 से 8 लोग सवार थे। करीब दो घंटे तक रेकी करने के बाद रात 2:20 बजे चोरों ने बस को पार्किंग से बाहर निकाला। हैरानी की बात यह रही कि पार्किंग के गेट पर किसी ने उन्हें टोका तक नहीं। आगे चलकर जगराओं पुल के पास एक ऑटो और स्कूटी बस को एस्कॉर्ट करने के लिए आगे-आगे चलने लगे।

विज्ञापन

किसी जानकार के शामिल होने की आशंका

यह चोरी कोई आम वारदात नहीं लगती, क्योंकि चोरी हुई बस एडवांस BS-6 (Phase 2) मॉडल की थी। इस तरह की हाई-टेक गाड़ियों को बिना चाबी के स्टार्ट करना बेहद मुश्किल होता है। चोरों ने स्टार्टिंग स्विच की तारें काटकर बस को डायरेक्ट स्टार्ट किया, जिससे साफ़ जाहिर होता है कि चोरों को बस की वायरिंग और तकनीकी सिस्टम की पूरी जानकारी थी। इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि इसमें पार्किंग या विभाग से जुड़ा कोई भेदिया शामिल हो सकता है।

लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

सुबह जब ड्राइवर ड्यूटी पर पहुंचा तो बस गायब देख उसके होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद बस चौकीमान टोल प्लाजा के पास ईंटों के सहारे टिकी मिली। चोरों ने सबूत मिटाने की नीयत से बस के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। इस वारदात से पीआरटीसी को करीब 7 से 8 लाख रुपये का सीधा चपत लगा है। मामले को लेकर पीआरटीसी स्टाफ थाना नंबर 5 के चक्कर काट रहा है। पुलिस का कहना है कि बोलेरो का नंबर ट्रेस कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

Ajnala Crime News : अजनाला के डल्ला राजपूतां गांव में तेजधार हथियारों से युवक की हत्या

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।