Breaking News
राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में हिमाचल कांग्रेस का प्रदर्शन; ब्लैक-डे मनाया, कई जिलों में ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंकेप्रधानमंत्री ने साइबर धोखाधड़ी, डीपफेक से निपटने के लिए वैश्विक ढांचे का किया आह्वानPanipat Crime: पानीपत कोर्ट परिसर में खूनी संघर्ष, गवाही देने आए युवक पर गंडासियों से हमला, 5 गाड़ियां तोड़ींNavratri Outfit Ideas: इस नवरात्रि दिखना है सबसे अलग? इन आसान फैशन टिप्स से 9 रंगों के साथ मैच करें अपने गहनेViral Handwriting Video: कंप्यूटर से भी ज्यादा खूबसूरत हैंडराइटिंग, विजयवाड़ा की छात्रा की लिखावट देख हैरान रह गए 11 करोड़ लोगराहुल गांधी की हिरासत के विरोध में हिमाचल कांग्रेस का प्रदर्शन; ब्लैक-डे मनाया, कई जिलों में ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंकेप्रधानमंत्री ने साइबर धोखाधड़ी, डीपफेक से निपटने के लिए वैश्विक ढांचे का किया आह्वानPanipat Crime: पानीपत कोर्ट परिसर में खूनी संघर्ष, गवाही देने आए युवक पर गंडासियों से हमला, 5 गाड़ियां तोड़ींNavratri Outfit Ideas: इस नवरात्रि दिखना है सबसे अलग? इन आसान फैशन टिप्स से 9 रंगों के साथ मैच करें अपने गहनेViral Handwriting Video: कंप्यूटर से भी ज्यादा खूबसूरत हैंडराइटिंग, विजयवाड़ा की छात्रा की लिखावट देख हैरान रह गए 11 करोड़ लोग

Mad Sandhu Murder Case Arrest : मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद से पकड़ा गया शूटर काका

hharpreet singh
Mad Sandhu Murder Case Arrest : मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद से पकड़ा गया शूटर काका

मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद से पकड़ा गया शूटर काका

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mad Sandhu Murder Case Arrest : पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में जांच एजेंसियों को पहली बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुजरात की अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी परमिंदर सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी पंजाब से फरार होकर गुजरात चला गया था और अहमदाबाद के अलग-अलग इलाकों के होटलों में छिपकर रह रहा था।

वारदात में निभाई थी शूटर की भूमिका

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि परमिंदर उर्फ काका ही इस हत्याकांड का मुख्य शूटर था। उसी ने मैड संधू पर 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिनमें से दो गोलियां लगने से मैड संधू की मौत हो गई थी। इसके अलावा आरोपी ने ही हत्या के लिए बाइक का बंदोबस्त भी किया था। अमृतसर कैंट थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 186/2026 के तहत अब पंजाब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

विज्ञापन

कार वॉश सेंटर पर गोलियों से भूना गया था मैड संधू

यह सनसनीखेज वारदात उस समय हुई थी जब मैड संधू कार वॉश सेंटर पर अपनी गाड़ी लेने पहुंचे थे। चश्मदीदों के मुताबिक दो लड़कियां उन्हें छोड़ने आई थीं, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावर वहां पहुंचे। एक आरोपी बाइक स्टार्ट रखकर खड़ा रहा, जबकि परमिंदर काका ने पास जाकर मैड संधू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मैड संधू ने दम तोड़ दिया था।

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों नेटवर्क से कड़ियों की जांच

जांच एजेंसियां अब आरोपी के लॉजिस्टिक्स और फंडिंग नेटवर्क को खंगाल रही हैं। पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड के तार विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि हत्या की साजिश कहां रची गई और आरोपी को गुजरात में पनाह देने में किन-किन लोगों ने मदद की थी।

पुराने विवादों और धमकियों से जुड़ा था मैड संधू का नाम

हत्याकांड से तीन महीने पहले मैड संधू का निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के साथ विवाद हुआ था। निहंग पक्ष ने मैड संधू के पहनावे और सोशल मीडिया कंटेंट पर आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी थी, हालांकि संधू ने खुद में सुधार की बात कही थी। इसके अलावा पंजाबी गायक के.एस. माखन के साथ भी पॉडकास्ट को लेकर संधू का विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। पुलिस अब इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कड़ियों को जोड़ रही है।

Punjab Congress President Pargat Singh ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।