Breaking News
Navratri Outfit Ideas: इस नवरात्रि दिखना है सबसे अलग? इन आसान फैशन टिप्स से 9 रंगों के साथ मैच करें अपने गहनेViral Handwriting Video: कंप्यूटर से भी ज्यादा खूबसूरत हैंडराइटिंग, विजयवाड़ा की छात्रा की लिखावट देख हैरान रह गए 11 करोड़ लोगBollywood News: संजय दत्त के विवादित बयान पर बोले बिना निकल गए आमिर खान, नो कमेंट्स कहकर साधी चुप्पीSarai Amanat Khan Heroin Recovery : तरनतारन बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन, गांव हवेलियां के खेतों से 513 ग्राम हेरोइन बरामदKarnal School Scam: करनाल के आर्यकुलम् स्कूल में 1.75 करोड़ का फीस गबन, अकाउंटेंट समेत पत्नी और भाई पर केस दर्जNavratri Outfit Ideas: इस नवरात्रि दिखना है सबसे अलग? इन आसान फैशन टिप्स से 9 रंगों के साथ मैच करें अपने गहनेViral Handwriting Video: कंप्यूटर से भी ज्यादा खूबसूरत हैंडराइटिंग, विजयवाड़ा की छात्रा की लिखावट देख हैरान रह गए 11 करोड़ लोगBollywood News: संजय दत्त के विवादित बयान पर बोले बिना निकल गए आमिर खान, नो कमेंट्स कहकर साधी चुप्पीSarai Amanat Khan Heroin Recovery : तरनतारन बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन, गांव हवेलियां के खेतों से 513 ग्राम हेरोइन बरामदKarnal School Scam: करनाल के आर्यकुलम् स्कूल में 1.75 करोड़ का फीस गबन, अकाउंटेंट समेत पत्नी और भाई पर केस दर्ज

Punjab Congress President Pargat Singh ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका

hharpreet singh
Punjab Congress President Pargat Singh ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका

Punjab Congress President Pargat Singh ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab Congress President Pargat Singh : 3 अक्टूबर को अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान मिलने के बाद पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह पहली बार पंजाब पहुंचे। दिल्ली से सुबह करीब 9 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पहुंचे नए प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर ढोल बजाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

सचिन पायलट बने ड्राइवर, दरबार साहिब में टेका माथा

हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही एक अलग नजारा देखने को मिला, जब पंजाब प्रभारी सचिन पायलट खुद कार की स्टीयरिंग संभालकर परगट सिंह को लेकर आगे बढ़े। परगट सिंह सीधे श्री दरबार साहिब पहुंचे और सचखंड में नतमस्तक होकर वाहेगुरु का शुकराना किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल वाहेगुरु का धन्यवाद करने का है, राजनीति की बातें वह एक-दो दिन बाद शुरू करेंगे।

विज्ञापन

सभी धर्मस्थलों पर नतमस्तक होने का कार्यक्रम

परगट सिंह के पंजाब दौरे की रूपरेखा काफी व्यापक रखी गई है। अमृतसर में सिख, हिंदू और अन्य धर्मों के प्रमुख उपासना स्थलों पर माथा टेकने के बाद वे मोहाली के लिए रवाना होंगे, जहां पंजाब कांग्रेस की वरिष्ठ लीडरशिप के साथ अहम बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद अगले दिन हिमाचल प्रदेश स्थित मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाने का कार्यक्रम तय किया गया है।

राजा वड़िंग से मुलाकात और 2027 की हुंकार

पंजाब रवाना होने से ठीक पहले परगट सिंह ने दिल्ली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से मुलाकात कर एकजुटता का संदेश दिया। पार्टी में किसी भी गुटबाजी की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नेता की अपनी राय हो सकती है, लेकिन जब बात राज्य के भविष्य की आएगी तो पूरी पार्टी एकजुट होकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

Amarjit Singh Chawla Rape Case SIT : अमरजीत सिंह चावला केस में पंजाब सरकार ने SIT गठित की, फरीदकोट SSP करेंगे जांच

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।