Breaking News
Fatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआNarnaul: संस्कृति संरक्षण पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : सत्यव्रत शास्त्रीKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ज्योतिसर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को कुचला, मौतMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में आर्य महासम्मेलन का हुआ शुभारंभ, 100 कुंडीय महायज्ञ के साथ गूंजे वैदिक मंत्र, विधायक कंवर सिंह यादव ने की शिरकतFatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआNarnaul: संस्कृति संरक्षण पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : सत्यव्रत शास्त्रीKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ज्योतिसर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को कुचला, मौतMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में आर्य महासम्मेलन का हुआ शुभारंभ, 100 कुंडीय महायज्ञ के साथ गूंजे वैदिक मंत्र, विधायक कंवर सिंह यादव ने की शिरकत

Mahendergarh News: महेंद्रगढ़ में CIA का छापा, सिसोठ की खंडहर हवेली में जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹16,500 कैश बरामद

AAmandeep Singh
Mahendergarh News: महेंद्रगढ़ में CIA का छापा, सिसोठ की खंडहर हवेली में जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹16,500 कैश बरामद

महेंद्रगढ़ में CIA का छापा, सिसोठ की खंडहर हवेली में जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹16,500 कैश बरामद

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendergarh News: महेंद्रगढ़ जिले में अवैध धंधों और जुए-सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांव सिसोठ में स्थित एक खंडहर हवेली में चल रहे जुए के अड्डे पर औचक दबिश देकर तीन आरोपियों को मौके से रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से 16,500 रुपये की नकदी, ताश के 52 पत्ते और एक प्लास्टिक कट्टा जब्त किया है। वहीं, पुलिस की भनक लगते ही एक आरोपी ताश और कुछ नकदी समेटकर फरार होने में कामयाब रहा।

खंडहर हवेली में दांव लगा रहे थे जुआरी

विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) फैजल खान ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की एक विशेष टीम सिसोठ बस अड्डे के पास गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि गांव सिसोठ में स्थित कृष्ण नामक व्यक्ति की पुरानी खंडहर हवेली में कुछ लोग रुपयों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया और बताई गई जगह पर दबिश दी। पुलिस ने जब हवेली की सीढ़ियों की आड़ से देखा तो आरोपी 100, 200 और 500 रुपये की चाल लगाकर ताश की बाजियां लगा रहे थे।

भागने की कोशिश में 3 दबोचे गए, एक फरार

पुलिस की रेड पड़ते ही वहां हड़कंप मच गया। एक आरोपी पुलिस को देखते ही जमीन पर पड़ा कैश और ताश समेटकर मौके से भाग खड़ा हुआ, जबकि बाकी तीन आरोपियों को पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिसोठ निवासी प्रवीण, कुराहवटा निवासी कर्मपाल और जाट गांव निवासी अशोक के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर प्रवीण के कब्जे से 10,000 रुपये, कर्मपाल से 3,000 रुपये और अशोक से 3,000 रुपये बरामद हुए, जबकि जुए के फड़ से 500 रुपये नगद और ताश की गड्डी बरामद की गई।

फरार आरोपी की तलाश में दबिश, पुलिस का कड़ा संदेश

कड़ाई से की गई पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने मौके से फरार हुए चौथे साथी की पहचान भुरजट निवासी नवीन के रूप में बताई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना महेंद्रगढ़ में ‘हरियाणा गैंबलिंग एक्ट’ की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी नवीन की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एएसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैरकानूनी गतिविधियों, सट्टा और जुए के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें– Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।