October 1, 2026

Mahendragarh : हकेवि में चला ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान, कुलपति और शीर्ष अधिकारियों ने किया श्रमदान

0
Mahendragarh : हकेवि में चला 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' स्वच्छता अभियान, कुलपति और शीर्ष अधिकारियों ने किया श्रमदान

Mahendragarh : हकेवि में चला 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' स्वच्छता अभियान, कुलपति और शीर्ष अधिकारियों ने किया श्रमदान

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में स्वच्छता ही सेवा ‘स्वच्छता ही सेवा‘ अभियान व एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘ स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

 

विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं स्वास्थ्य केंद्र के साझा प्रयासों से आयोजित इस स्वच्छता अभियान में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने भी स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ भी ली।

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक उत्तरदायित्व का अभिन्न हिस्सा है।

 

स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ जैसे अभियान विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सामूहिक सहभागिता और श्रमदान की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

 

Mahendragarh : हकेवि में चला 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' स्वच्छता अभियान, कुलपति और शीर्ष अधिकारियों ने किया श्रमदान
Mahendragarh : हकेवि में चला ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान, कुलपति और शीर्ष अधिकारियों ने किया श्रमदान

उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

 

विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ जैसे स्वच्छता अभियान सामूहिक प्रयासों की शक्ति को प्रदर्शित करते हैं और विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन तथा सामाजिक सहभागिता के मूल्यों का विकास करते हैं।

 

Mahendragarh : हकेवि में चला 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' स्वच्छता अभियान, कुलपति और शीर्ष अधिकारियों ने किया श्रमदान
Mahendragarh : हकेवि में चला ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान, कुलपति और शीर्ष अधिकारियों ने किया श्रमदान

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सहायक आचार्य डॉ. नीरज कर्ण सिंह ने स्वच्छता पर केंद्रित गीत गाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

 

 

विश्वविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. तरुण कुमार व एक भारत श्रेष्ठ भारत के नोडल ऑफिसर प्रो. राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

इसके अंतर्गत आज ‘एक दिन एक घंटा एक साथ अभियान‘ में प्रो. सुरेंद्र सिंह, डॉ. रणबीर सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. डी.पी. सिंह पूनिया, डॉ. सुनील, डॉ. विकास सिवाच, डॉ. संदीप ढुल, डॉ. रेनु, डॉ. मनीषा पांडेय, डॉ. एम.सी. मीणा, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. संजीत कुमार, मुकेश व रमन सहित स्वच्छता मित्रों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों व स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी 02 अक्टूबर स्वच्छ भारत दिवस तक जारी रहेगा।

 

 

यह भी देखें – हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शोध पद्धति कार्यशाला का शुभारंभ, गुणवत्तापूर्ण शोध पर दिया गया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed