Breaking News
Astrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाAstrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

Mahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में यूपीएससी की तैयारी के लिए हुआ ‘जिज्ञासा सिविल सर्विसेज मेंटरशिप एंट्रेंस टेस्ट’ का आयोजन

ppravesh kaushik
Mahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में यूपीएससी की तैयारी के लिए हुआ ‘जिज्ञासा सिविल सर्विसेज मेंटरशिप एंट्रेंस टेस्ट’ का आयोजन

Mahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में यूपीएससी की तैयारी के लिए हुआ ‘जिज्ञासा सिविल सर्विसेज मेंटरशिप एंट्रेंस टेस्ट’ का आयोजन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में यूपीएससी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन एवं अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘जिज्ञासा सिविल सर्विसेज मेंटरशिप एंट्रेंस टेस्ट’ का आयोजन किया गया। परीक्षा में 116 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाकर भाग लिया।

 

विज्ञापन

यह परीक्षा एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम योगेश सैनी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती।

 

गरीब परिवार का बच्चा भी मेहनत, लगन और उचित मार्गदर्शन के बल पर यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को क्वालीफाई कर सकता है।

 

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है और इसी अनुभव के आधार पर वे चाहते हैं कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन और मंच उपलब्ध हो।

 

उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की पहल शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया था।

 

उसी पहल के परिणामस्वरूप यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने बताया कि परीक्षा का आयोजन महाविद्यालय के स्टूडेंट लेड करियर डेवलपमेंट सेल एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में किया गया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उनके करियर निर्माण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

 

 

स्टूडेंट लेड करियर डेवलपमेंट सेल के समन्वयक एवं परीक्षा के ओवरऑल इंचार्ज प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्लेसमेंट सेल की प्रभारी प्रो. अलका ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को समय पर सही दिशा और मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति गंभीरता से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

 

परीक्षा का आयोजन प्रो. विक्रम सिंह एवं प्रो. अलका के समन्वय एवं मार्गदर्शन में शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रो. अंशु यादव, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. संदीप कुमारी, प्रो. अजय पाल, प्रो. कीर्ति यादव, प्रो. भूमिका जांगिड़, विजय पाल, करण सिंह, बाबिल, राकेश, सुरेंद्र सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया। परीक्षा के सफल आयोजन में तहसील कार्यालय से राजेश शर्मा झाड़ली, दीपक कुमार शर्मा एवं शंकर का भी विशेष सहयोग रहा।

 

 

यह भी देखें – हकेवि में ‘मंडलाकृति’ कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण महिलाओं ने सीखा कला का हुनर

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।