Breaking News
Astrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाAstrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

Mahendragarh : हकेवि में ‘मंडलाकृति’ कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण महिलाओं ने सीखा कला का हुनर

ppravesh kaushik
Mahendragarh : हकेवि में 'मंडलाकृति' कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण महिलाओं ने सीखा कला का हुनर

Mahendragarh : हकेवि में ‘मंडलाकृति’ कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण महिलाओं ने सीखा कला का हुनर

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के व्यावसायिक अध्ययन और कौशल विकास विभाग एवं संस्थान नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय ग्रामीण महिला कला विकास कार्यशाला ‘मंडलाकृति‘ का मंगलवार को आयोजन किया गया।

 

विज्ञापन

प्रोजेक्ट ‘कला शक्ति‘ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मंडला कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के कौशल विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।

 

उन्होंने कहा कि व्यावसायिक अध्ययन विभाग द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किया गया यह प्रयास सराहनीय है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

 

संस्थान नवाचार परिषद की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की संयोजक प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की रचनात्मकता को निखारकर उन्हें स्टार्ट-अप और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।

 

कार्यक्रम के सह संयोजक प्रो. आशीष माथुर जी ने कहा कि विभाग कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र की महिलाओं के कौशल उन्नयन के लिए कार्य कर रहा है। कार्यशाला का संचालन एवं समन्वय डॉ. ऋचा, डॉ. सुनील कुमार, शालू सैनी एवं नसीब फौगाट द्वारा किया गया।

 

 

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मंडला आर्ट बनाना, रंगों का संयोजन और उसके उत्पादों को बाजार में बेचने की तकनीक सिखाई गई। इस अवसर पर राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. मुकेश मिश्रा, डॉ. सुयश मिश्रा, डॉ. कविता वर्मा सहित विभाग के अन्य प्राध्यापक, विद्यार्थी बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे।

 

 

यह भी देखें – अटेली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद पर संकट बरकरार, एसडीएम की बैठक बेनतीजा, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।