Breaking News
Bigg Boss 20: काजी तौकीर के समर्थन में उतरे बड़े सितारे, अमाल मलिक बोले- ‘स्टार ब्वॉय’ बन चुका है ये कंटेस्टेंटNarnaul Today: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान, युवाओं को अनुशासन और महापुरुषों के मार्ग पर चलने का आह्वानMother Viral Video: पीठ पर बच्चे को बांधकर पेट्रोल पंप पर काम कर रही मां, वीडियो देख पसीज जाएगा दिलNarnaul: हर रविवार को मनाएं ड्राई डे, कूलर-बर्तन खाली कर सुखाने के बाद ही भरें नया पानीCJP के दिल्ली प्रदर्शन से पहले राजस्थान में हलचल, 9 ट्रेनें रद्द; श्रीगंगानगर में युवकों के घर पहुंची पुलिसBigg Boss 20: काजी तौकीर के समर्थन में उतरे बड़े सितारे, अमाल मलिक बोले- ‘स्टार ब्वॉय’ बन चुका है ये कंटेस्टेंटNarnaul Today: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान, युवाओं को अनुशासन और महापुरुषों के मार्ग पर चलने का आह्वानMother Viral Video: पीठ पर बच्चे को बांधकर पेट्रोल पंप पर काम कर रही मां, वीडियो देख पसीज जाएगा दिलNarnaul: हर रविवार को मनाएं ड्राई डे, कूलर-बर्तन खाली कर सुखाने के बाद ही भरें नया पानीCJP के दिल्ली प्रदर्शन से पहले राजस्थान में हलचल, 9 ट्रेनें रद्द; श्रीगंगानगर में युवकों के घर पहुंची पुलिस

Mahendragarh News: हकेवि के 17 संकाय सदस्यों ने स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगह

ppravesh kaushik
Mahendragarh News: हकेवि के 17 संकाय सदस्यों ने स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगह

Mahendragarh News: हकेवि के 17 संकाय सदस्यों ने स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगह

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के के 17 संकाय सदस्यों ने वर्ष 2026 के लिए स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर, अमेरिका द्वारा जारी विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में हो रहे निरंतर प्रयासों और अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने सभी चयनित संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके समर्पण, परिश्रम और शोध के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

विज्ञापन

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन शोधकर्ताओं की उपलब्धि विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं शोधार्थियों को भी उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रेरित करेगी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय शोध कार्यों को प्रोत्साहित करने और विभिन्न शोध परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर, अमेरिका द्वारा जारी इस सूची में स्थान प्राप्त करने वाले हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों में प्रो. नीलम सांगवान, प्रो. पवन कुमार मौर्य, प्रो. फूल सिंह, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. बिजेंद्र सिंह, प्रो. आकाश सक्सेना, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. रूपेश देशमुख, प्रो. अनीता सिंह, डॉ. जितेंद्र सैनी, डॉ. मनीषा पांडेय, डॉ. अंशु, डॉ. हुमीरा सोनाह, डॉ. स्मिता एस. कुमार, डॉ. नितिन गोयल, डॉ. अरुण काजला और मृणाल सामतिया (हकेवि के पूर्व शोधार्थी) शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर सभी चयनित संकाय सदस्यों ने कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही शोध सुविधाओं, प्रोत्साहन और सहयोग के लिए कुलपति, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा तथा कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के निरंतर सहयोग और शोध के लिए अनुकूल वातावरण से उन्हें अपने अकादमिक एवं शोध कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

 

यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय अटेली में 18 अक्टूबर को सजेगा पूर्व विद्यार्थियों का मेला, द्वितीय एलुमनी मीट का होगा भव्य आयोजन

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।