Breaking News
Narnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड पर

Mahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Mahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में आयोजित 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन शनिवार को इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन (आईएए) के विभिन्न पदों के लिए चुनाव संपन्न हुए।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न तकनीकी सत्रों में देश के विभिन्न राज्यों से आए शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों ने लेखांकन, लेखा-परीक्षण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जीएसटी 2.0 तथा विकसित भारत 2047 में लेखांकन एवं वित्त की भूमिका सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग, व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन विद्यापीठ तथा इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन की दक्षिण हरियाणा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

विज्ञापन

सम्मेलन के दूसरे दिन इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन के सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त कोषाध्यक्ष तथा मुख्य संपादक पदों के लिए चुनाव आयोजित किए गए। सम्मेलन में सम्मिलित एसोसिएशन के सदस्यों ने निर्धारित व्यवस्था के अंतर्गत अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित तकनीकी सत्रों में शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों ने लेखांकन और लेखा-परीक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अनुप्रयोग, जीएसटी 2.0 एवं भारतीय अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव, विकसित भारत 2047 के परिप्रेक्ष्य में लेखांकन एवं वित्त की भूमिका तथा लेखांकन शिक्षा एवं अनुसंधान से संबंधित विषयों पर अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। शोध-पत्र प्रस्तुतियों के उपरांत संबंधित सत्रों के अध्यक्षों एवं वरिष्ठ विद्वानों द्वारा शोधार्थियों को शोध की विषयवस्तु, पद्धति एवं भावी अनुसंधान की संभावनाओं के संबंध में सुझाव प्रदान किए गए। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तर एवं अकादमिक विचार-विमर्श भी आयोजित हुआ।

आयोजन सचिव प्रो. आशीष माथुर ने कहा कि सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित सभी सत्रों में प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही। युवा शोधार्थियों द्वारा समसामयिक विषयों पर प्रस्तुत किए गए शोध-पत्र लेखांकन एवं वित्त के क्षेत्र में अनुसंधान की व्यापक संभावनाओं को प्रतिबिंबित करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया एवं तकनीकी सत्रों का सुचारु संचालन आयोजन समिति तथा संबंधित टीमों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

सम्मेलन सचिव प्रो. राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा कि इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव एसोसिएशन की लोकतांत्रिक परंपरा का अभिन्न अंग हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में चुनाव प्रक्रिया का संपन्न होना विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि तकनीकी सत्रों में हुई अकादमिक चर्चा लेखांकन अनुसंधान के क्षेत्र में उभरते विषयों एवं नई शोध संभावनाओं को रेखांकित करती है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में कनाडा एवं ओमान के शोधकर्ता भी सहभागिता कर रहे हैं।

यह भी देखें – अटेली के सलीमपुर गांव में 26वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने उत्साह के साथ किया 30 यूनिट रक्तदान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।