Breaking News
Rashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रितRashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रित

Mahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादव

ppravesh kaushik

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendragarh News: सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग हरियाणा की वर्ष 2025-26 की बाढ़ राहत योजना के तहत गांव बावनिया में जल निकासी एवं जलभराव की समस्या के समाधान के लिए किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने किया। इस दौरान कार्यकारी अभियंता आशुतोष यादव और एसडीओ पंकज कुमार सहित विभाग के अधिकारी,ग्रामीण मौजूद रहे।

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि गांव बावनिया में लंबे समय से गंदे पानी के जोहड़ में जलभराव की समस्या बनी हुई थी। पानी जमा रहने से दुर्गंध फैलने, मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता था। बरसात के दौरान पानी सड़कों और घरों के आसपास फैलने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती थी। इससे गांव की स्वच्छता व्यवस्था और लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।

विज्ञापन

बाढ़ राहत योजना के तहत गांव में गंदे पानी के जोहड़ से एचडीपीई पाइप के माध्यम से पानी की निकासी, आरसीसी पाइपलाइन बिछाने, तालाब की खुदाई, आरसीसी टैंक निर्माण तथा गांव के जोहड़ को नहरी पानी से भरने से संबंधित कार्य पूरे किए गए हैं। इन कार्यों का उद्देश्य गंदे पानी के ठहराव को रोकना, जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना और ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है।

Mahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादव
Mahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादव

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान करना आवश्यक है।ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके और बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से बचाव हो। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, महेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष संदीप बचीनी, राहुल यादव खातोद, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल,जिला मंत्री संदीप,खुड़ाना सरपंच नरेश, नवीन मित्तल, राकेश खायरा, ललित मालड़ा, सुधीर खुड़ाना, डॉ. राज, प्रदीप लावन, अजय खेड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखें –  विधायक और नप चेयरपर्सन की अनदेखी, सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।