Breaking News
Karnal Crime: करनाल में ओल्ड जीटी रोड पर एटीएम तोड़ने की कोशिश, रात के वक्त शटर गिराकर अंदर घुसा चोरJalandhar Agniveer Recruitment Rally 2026 : जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक होगी अग्निवीर भर्ती रैलीLudhiana Youth Beaten : लुधियाना में डीएमसी अस्पताल के बाहर हंगामा, नशे की गोलियां बेचने के आरोप में भीड़ ने की युवक की पिटाईTallest Ravana India: हरियाणा के पंचकूला में सजेगा 221 फीट का सबसे बड़ा रावण, अंबाला के कलाकार ने किया कमालKolkata Durga Puja Stampede Deaths : कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भीषण भगदड़, हादसे में 19 लोगों की दर्दनाक मौत और 25 घायलKarnal Crime: करनाल में ओल्ड जीटी रोड पर एटीएम तोड़ने की कोशिश, रात के वक्त शटर गिराकर अंदर घुसा चोरJalandhar Agniveer Recruitment Rally 2026 : जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक होगी अग्निवीर भर्ती रैलीLudhiana Youth Beaten : लुधियाना में डीएमसी अस्पताल के बाहर हंगामा, नशे की गोलियां बेचने के आरोप में भीड़ ने की युवक की पिटाईTallest Ravana India: हरियाणा के पंचकूला में सजेगा 221 फीट का सबसे बड़ा रावण, अंबाला के कलाकार ने किया कमालKolkata Durga Puja Stampede Deaths : कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भीषण भगदड़, हादसे में 19 लोगों की दर्दनाक मौत और 25 घायल

Mahendragarh News: जजपा का 9वां स्थापना दिवस, महेंद्रगढ़ में जेजेपी की बड़ी तैयारी, अहीरवाल क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज

ppravesh kaushik
शेयर करें
Mahendragarh News: जजपा का 9वां स्थापना दिवस, महेंद्रगढ़ में जेजेपी की बड़ी तैयारी, अहीरवाल क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज

जजपा का 9वां स्थापना दिवस, महेंद्रगढ़ में जेजेपी की बड़ी तैयारी, अहीरवाल क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendragarh News: जननायक जनता पार्टी  इस बार अपना 9वां स्थापना दिवस राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अहीरवाल क्षेत्र यानी महेंद्रगढ़ जिले में मनाने जा रही है। पार्टी की इस तैयारी को आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधने की एक बड़ी रणनीति के रूप रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम आगामी 6 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी का मुख्य फोकस युवाओं को अपने साथ जोड़ने पर है।

सोनीपत में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ विभिन्न निंदा प्रस्ताव भी पारित किए गए।

विज्ञापन

राजनीतिक समीकरण और अहीरवाल का महत्व

अहीरवाल क्षेत्र को राजनीतिक रूप से भाजपा का गढ़ माना जाता है। वर्तमान में इस क्षेत्र से भाजपा के पास दो कैबिनेट मंत्री और एक केंद्रीय राज्य मंत्री का पद है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी इस क्षेत्र को साधने के लिए पार्टी की कमान अहीरवाल चेहरे को सौंपी हुई है। अब जजपा द्वारा इस क्षेत्र में स्थापना दिवस मनाने के फैसले से यहां का राजनीतिक पारा चढ़ना तय माना जा रहा है।

गौरतलब है कि यह सीट राजनीतिक रूप से काफीहम है। वर्तमान में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के पास है, जबकि इससे पहले कांग्रेस के टिकट पर राव दान सिंह यहां से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा, जजपा सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला खुद भी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं।

पिछले विवादित बयानों की याद और राजनीतिक निगाहें

महेंद्रगढ़ में जजपा का पुराना नाता रहा है। पार्टी इससे पहले भी यहां बड़ी रैलियां कर चुकी है। पिछले साल यहीं पर अजय सिंह चौटाला ने अपने संबोधन के दौरान श्रीलंका और नेपाल के हालातों का हवाला देते हुए युवाओं से बीजेपी नेताओं को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी।

6 दिसंबर को होने वाले इस स्थापना दिवस समारोह पर न सिर्फ सत्ताधारी दल बल्कि कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की भी पैनी नजरें रहेंगी। हाल ही में इनेलो ने भी ताऊ देवीलाल जयंती पर नूंह में एक बड़ी रैली का आयोजन किया था। ऐसे में देखना यह होगा कि जजपा इस शक्ति प्रदर्शन के जरिए कितनी भीड़ जुटा पाती है और हरियाणा की राजनीति में क्या नया बदलाव लाने में सफल होती है।

 

 

यह भी देखें – अटेली मंडी की कृष्ण कुंज कॉलोनी में चोरों का आतंक, सूने मकान से लाखों के आभूषण और 52 हजार नकदी चोरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।