Mahendragarh News: हरियाणा खेल विभाग द्वारा आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए महेंद्रगढ़ जिले के ओपन कैटेगरी में पुरुष व महिला खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 13 से 15 अक्टूबर तक ओपन कैटेगरी में विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि 13 अक्टूबर को खो-खो ट्रायल कोयल पब्लिक स्कूल खटोटी कला में किया जाएगा। पुरुषों के लिए एथलेटिक्स ट्रायल 13 अक्टूबर को व महिलाओं के लिए 14 अक्टूबर को सेंट्रल यूनिवर्सिटी पाली में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुरुष व महिलाओं के लिए फेंसिंग,जुडो व वुशु प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 13 अक्टूबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम नारनौल में किया जाएगा। इसी प्रकार 13 अक्टूबर को फुटबॉल ट्रायल एसएमएफसी मिनी स्टेडियम धनौदा में, बास्केटबॉल बीकेएन राजकीय पॉलिटेक्निक नारनौल में, कुश्ती बाबा गोस्वामी व्यायामशाला सतनाली में, हॉकी राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना, वॉलीबॉल बाबा जोधादास एकेडमी महरमपुर, हैंडबॉल आरपीएस स्कूल कनीना व टेबल टेनिस आरपीएस स्कूल खातौद में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को ताईकमांडो, तीरंदाजी, साइकिलिंग, जिमनास्टिक व लॉन टेनिस ट्रायल नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम नारनौल, बैडमिंटन आरपीएस स्कूल खातोद में, क्रिकेट आईपीएस कॉलेज बलाना में, बॉक्सिंग व वेटलिफ्टिंग एसडी स्कूल ककराला में, कबड्डी शक्ति स्पोर्ट्स अकैडमी नीरपुर में, शूटिंग श्री श्याम शूंटिंग अकैडमी रेवाड़ी रोड अटेली, स्विमिंग होलीडे वॉटर एंड फन पार्क महेंद्रगढ़ रोड नारनौल व नेटबॉल ट्रायल बाबा जोध दास एकेडमी महरमपुर में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को रोइंग, कराटे व कनोइंग ट्रायल नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम नारनौल में, थ्रो बाल बाबा जोधादास एकेडमी महरमपुर में, बेसबॉल एसडीएम स्कूल छितरोली में किया जाएगा।
नरेंद्र कुंडू ने बताया कि जिला के इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, हरियाणा राज्य का रिहायशी प्रमाण पत्र, यदि कोई खिलाड़ी हरियाणा राज्य के किसी दूसरे जिले का हो उसका जिला महेंद्रगढ़ में शिक्षण संस्थान पहचान पत्र की प्रति व दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि को सुबह 8:30 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल हरियाणा राज्य का ही खिलाड़ी शामिल हो सकता है। इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को जिला खेल कार्यालय नारनौल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आकर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी देखें – दुष्यंत चौटाला 11 को करेंगे नांगल चौधरी हलके के गांवों का दौरा, जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

