Breaking News
Bhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशBhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिश

Nangal Chaudhary News: दुष्यंत चौटाला 11 को करेंगे नांगल चौधरी हलके के गांवों का दौरा, जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

ppravesh kaushik
Nangal Chaudhary News: दुष्यंत चौटाला 11 को करेंगे नांगल चौधरी हलके के गांवों का दौरा, जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

Nangal Chaudhary News: दुष्यंत चौटाला 11 को करेंगे नांगल चौधरी हलके के गांवों का दौरा, जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nangal Chaudhary News: (विजय यादव) पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 11 अक्टूबर को नांगल चौधरी हलके के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नुक्कड़ सभाओं को सफल बनाने के लिए जेजेपी हलका प्रधान एडवोकेट प्रमोद ताखर, हलका प्रभारी विनोद भील तथा कार्यकारिणी सदस्य हजारीलाल लंबोरा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया है।

विज्ञापन

पार्टी के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से संपर्क कर दुष्यंत चौटाला की प्रस्तावित नुक्कड़ सभाओं में पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास करना है। कहा कि महेंद्रगढ़ जिला पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और अजय चौटाला की कर्मभूमि रहा है।

पार्टी का इस क्षेत्र से पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने सरकार में रहते हुए नांगल चौधरी को उपमंडल का दर्जा दिलाने तथा बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी सहित कई कार्य करवाए।

उन्होंने कालबा, सिरोही बहाली, गांवड़ी जाट, तलोट, अकबरपुर, दांेगली समेत 10 गांवों में जनसंपर्क करके नुक्कड़ सभाओं का निमंत्रण दिया है। इस अवसर पर चैनसुख तोताहेड़ी, सरोज महिला विंग की हलका प्रधान, जिला प्रधान सोनिया, लीलाराम पूर्व सरपंच, राजकुमार धोलेड़ा, जिलेसिंह गुर्जर, सुनील, लाखासिंह गुर्जर, जिले सिंह, प्रदीप, अमर सिंह इत्यादि मौजूद रहे ।

 

 

यह भी देखें –  विधायक मंजू चौधरी ने अनाज मंडी में किसानों की सुनी समस्याएं, समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।