Breaking News
Nangal Chaudhary Update: विधायक मंजू चौधरी ने अनाज मंडी में किसानों की सुनी समस्याएं, समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने पर जताई नाराजगीNavratri Rangoli Designs: माता रानी के स्वागत के लिए बनाएं ये आसान और खूबसूरत रंगोली, देखें ट्रेंडी फोटोजAteli Mandi News: अटेली अनाज मंडी में 12 को किसानों के लिए लगेगा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविरKarnal News: अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के 25 वर्षीय युवक जतिन की दर्दनाक मौतलुधियाना में ओवरलोड ट्रक बना जानलेवा, 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक पर मौत; पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को किया गिरफ्तारNangal Chaudhary Update: विधायक मंजू चौधरी ने अनाज मंडी में किसानों की सुनी समस्याएं, समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने पर जताई नाराजगीNavratri Rangoli Designs: माता रानी के स्वागत के लिए बनाएं ये आसान और खूबसूरत रंगोली, देखें ट्रेंडी फोटोजAteli Mandi News: अटेली अनाज मंडी में 12 को किसानों के लिए लगेगा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविरKarnal News: अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के 25 वर्षीय युवक जतिन की दर्दनाक मौतलुधियाना में ओवरलोड ट्रक बना जानलेवा, 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक पर मौत; पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को किया गिरफ्तार

Mahendragarh News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों की खेलकूद में धूम, खो-खो प्रतियोगिता के विश्वविद्यालय ट्रायल के लिए छात्र विकास और छात्रा प्रियंका का चयन

ppravesh kaushik
Mahendragarh News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों की खेलकूद में धूम, खो-खो प्रतियोगिता के विश्वविद्यालय ट्रायल के लिए छात्र विकास और छात्रा प्रियंका का चयन

Mahendragarh News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों की खेलकूद में धूम, खो-खो प्रतियोगिता के विश्वविद्यालय ट्रायल के लिए छात्र विकास और छात्रा प्रियंका का चयन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendragarh News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा, रेवाड़ी में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल में महाविद्यालय के दो खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय स्तर के ट्रायल के लिए चयन हुआ है।

पुरुष वर्ग में छात्र विकास तथा महिला वर्ग में छात्रा प्रियंका ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महाविद्यालय की पुरुष एवं महिला टीमों ने उत्साह, मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल के प्रति अपनी लगन और समर्पण का परिचय दिया। इसी प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग से विकास और महिला वर्ग से प्रियंका का आगामी विश्वविद्यालय स्तरीय ट्रायल के लिए चयन हुआ। यह उपलब्धि दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

दोनों चयनित खिलाड़ी आगामी विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे तथा महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

महाविद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय यादव ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का साहस विकसित होता है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रोफेसर गगनदीप यादव ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी खेल में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास, मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि विकास और प्रियंका का विश्वविद्यालय ट्रायल के लिए चयन होना महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी आगामी चयन प्रक्रिया में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाएंगे।

इस अवसर पर डीन साइंस प्रोफेसर जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, प्रोफेसर हीरा सिंह, डॉ. विकास गुप्ता सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 

 

यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय नारनौल में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान, युवाओं को अनुशासन और महापुरुषों के मार्ग पर चलने का आह्वान

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।