Breaking News
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में ओपन कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 13 से 15 अक्टूबर तक, जानें पूरा शेड्यूलYamunanagar Illegal Paneer Factory: यमुनानगर में अवैध पनीर फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 1 क्विंटल सड़ा हुआ एनालॉग पनीर बरामद, जमीन में दबायाHisar Crime News: हिसार में ट्रांसपोर्टर की प्रताड़ना से तंग आकर ट्राला ड्राइवर ने की आत्महत्या, 8 महीने से नहीं मिला था वेतनNarnaul: सीजेपी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले हरियाणा में पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में सख्ती के निर्देशNangal Chaudhary News: दुष्यंत चौटाला 11 को करेंगे नांगल चौधरी हलके के गांवों का दौरा, जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कसी कमरMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में ओपन कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 13 से 15 अक्टूबर तक, जानें पूरा शेड्यूलYamunanagar Illegal Paneer Factory: यमुनानगर में अवैध पनीर फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 1 क्विंटल सड़ा हुआ एनालॉग पनीर बरामद, जमीन में दबायाHisar Crime News: हिसार में ट्रांसपोर्टर की प्रताड़ना से तंग आकर ट्राला ड्राइवर ने की आत्महत्या, 8 महीने से नहीं मिला था वेतनNarnaul: सीजेपी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले हरियाणा में पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में सख्ती के निर्देशNangal Chaudhary News: दुष्यंत चौटाला 11 को करेंगे नांगल चौधरी हलके के गांवों का दौरा, जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

Narnaul Today: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान, युवाओं को अनुशासन और महापुरुषों के मार्ग पर चलने का आह्वान

ppravesh kaushik

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul Today: राजकीय महाविद्यालय नारनौल के सरस्वती हाल में हरियाणा सरकार के पूर्व सिंचाईं मंत्री एवं विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने युवा राष्ट्र की नींव विषय पर विस्तार व्याख्यान दिया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार और काउंसिल मैंबर्स व सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा उनका पुष्पगुच्छों और मालाओं से स्वागत किया।

विज्ञापन

मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने विधार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश और समाज का भविष्य युवाओं की सही दिशा और दशा पर निर्भर करता है। युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है और उचित मार्गदर्शन से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है।

विद्यार्थियों को निरंतर कड़ी मेहनत और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यार्थी जीवन बेहद अनमोल होता है। यह समय दोबारा लौटकर कभी वापस नहीं आता है। इसलिए विद्यार्थियों को इस दौर का सदुपयोग करना चाहिए।

उन्हें हमेशा सही दिशा में मेहनत करनी चाहिए। मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने वाला विद्यार्थी जीवन में सफलता जरूर हासिल कर सकता है।

Narnaul Today: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान, युवाओं को अनुशासन और महापुरुषों के मार्ग पर चलने का आह्वान
Narnaul Today: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान, युवाओं को अनुशासन और महापुरुषों के मार्ग पर चलने का आह्वान

डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को विवेकानंद,सुभाष चन्द्र बोस, लालबहादुर शास्त्री, अटल बिहारी वाजपेई, एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महापुरुषों के जीवन के उदाहरण दिये। उन्होंने बताया कि सभी महापुरुषों के शुरुआती जीवन में संघर्ष और मेहनत के दम पर सफलता और स्वतंत्रता हासिल की।

उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हों, मेहनत और दृढ़ संकल्प से उन्हें अपने अनुकूल बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, सम्मान और संस्कार का सन्देश दिया और महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री ने विद्यार्थियों से मर्यादा और अनुशासन में रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने बुजुर्गों और शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। उन्हें उनके अनुभव और बताए मार्ग से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और सकारात्मक सोच भी विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज में बढ़ती नशे की समस्या पर भी चिंता जताई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार के स्टाफ सदस्यों ने अहम् भूमिका निभाई।अंत में काउंसिल मैंबर प्रोफेसर डॉ चंद्रमोहन ने मुख्य अतिथि डॉ अभय सिंह यादव और अन्य अतिथियों और विधार्थियों को धन्यवाद दिया।

यह भी देखें – नारनौल शहर में पेयजल के 15 हजार से अधिक कनेक्शन अवैध

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।