Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण संपन्न हुए छात्र परिषद के चुनाव, 34 विभागों से चुने गए 38 प्रतिनिधि
Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण संपन्न हुए छात्र परिषद के चुनाव, 34 विभागों से चुने गए 38 प्रतिनिधि
Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद् के चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। इस चुनाव में प्रत्येक विभाग से विभागीय प्रतिनिधि का चयन हुआ जो विश्वविद्यालय की नई विद्यार्थी परिषद् का गठन करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने परिषद् हेतु सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा आयोजित इस चुनाव में 34 विभाग के कुल 38 विभागीय प्रतिनिधि चुने गए।
विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनू यादव ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 के अनुसार छात्र परिषद् का गठन सीधे वोट एवं विभागीय शिक्षक परिषद् द्वारा मनोनयन के आधार पर होता है।
इस वर्ष 34 विभाग के 38 प्रतिनिधियों का चयन हुआ है। यह छात्र परिषद् विश्वविद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित, विभिन्न सांस्कृति तथा अकादमिक कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करती है।

चुनाव संपन्न करवाने में सभी संकायों के अधिष्ठाता, विभागों के विभागाध्यक्ष, चुनाव समिति के अधिकारियों सहित उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मारूति मुलाका, उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. नीरज कर्ण सिंह तथा सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. कल्पना का विशेष सहयोग रहा।
यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय नारनौल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव पटीकरा में चलाया स्वच्छता अभियान
