Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा के नूंह में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी के बाद व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

VVinita Kohli
हरियाणा के नूंह में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी के बाद व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह जिले के खेड़ला गांव में सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद टिप्पणी को लेकर हुए झगड़े के बाद बृहस्पतिवार को 55 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान खेड़ला निवासी खुर्शीद के रूप में हुई है। शव को अल आफिया अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, विवाद सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर बच्चों के बीच मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था। खुर्शीद द्वारा टिप्पणी का विरोध किए जाने पर गांव के ही जावेद और फरीद के साथ उसकी बहस हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कहासुनी ने जल्द हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने गोली चला दी, जिससे खुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई। नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “जावेद, फरीद और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।