Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar BJP Event: यमुनानगर पहुंचीं सांसद रेखा शर्मा, मोदी सरकार के 12 वर्षों को बताया विकास और सुशासन का स्वर्णिम काल

GGaganpreet Kaur
यमुनानगर पहुंचीं सांसद रेखा शर्मा, मोदी सरकार के 12 वर्षों को बताया विकास और सुशासन का स्वर्णिम काल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर (संजीव चौहान)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी जन-जागरूकता और संपर्क अभियान पूरी गति से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा से राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। सांसद ने इलाके में एक सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज के विभिन्न तबकों, व्यापारियों, युवाओं और महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और देश की बदलती साख की विस्तृत जानकारी साझा की। इससे पहले, यमुनानगर भाजपा कार्यालय पहुंचने पर जिला नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ सांसद का जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि बीते 12 साल केवल सत्ता चलाने के नहीं, बल्कि देश में सुशासन, अंत्योदय और बुनियादी ढांचे के कायाकल्प के रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की नीतियां वैश्विक मंच पर अपनी धमक छोड़ रही हैं और घरेलू स्तर पर आम नागरिक का जीवनस्तर पहले के मुकाबले कहीं अधिक सुगम और सुरक्षित हुआ है।

विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं से आया सामाजिक बदलाव, अंतिम पायदान तक पहुंच रहा लाभ

सांसद ने सरकार के सेवा काल की प्रमुख उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने जहां गरीब परिवारों को मुफ्त और विश्वस्तरीय इलाज की गारंटी दी है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए करोड़ों लोगों को अपनी छत नसीब हुई है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और हर घर नल से जल पहुंचाने वाले ‘जल जीवन मिशन’ का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने न केवल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की दूरी को कम किया है, बल्कि भ्रष्टाचार पर लगाम कसते हुए सीधा लाभ (डीबीटी) असली हकदार तक पहुंचाया है।

आधी आबादी को मिला पूरा हक; स्वरोजगार से सशक्त हो रही हैं महिलाएं

अपने संबोधन में रेखा शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को प्रमुखता से सामने रखा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का मुख्य फोकस महिलाओं को सिर्फ लाभार्थी बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त उद्यमी बनाना है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के पारित होने को उन्होंने देश के संसदीय इतिहास का सबसे क्रांतिकारी कदम बताया।

इसके साथ ही उन्होंने लखपति दीदी योजना, मुद्रा लोन और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश की आधी आबादी स्वरोजगार के माध्यम से न केवल अपने पैरों पर खड़ी हो रही है, बल्कि देश की जीडीपी और आर्थिक प्रगति में भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। इस मौके पर मंच पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने भी अपने विचार रखे और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सांगठनिक एकजुटता की बड़ी तस्वीर देखने को मिली, जिसमें मंडल अध्यक्ष अमन सग्गर, मंडल महामंत्री संदीप बजाज, विनय अग्रवाल, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, गौरव गोयल, अंकित, अभिषेक, सिकंदर लाल, कृष्ण गर्ग, सुंदर नारंग, राजेश खरबंदा और अशोक कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय मातृशक्ति और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।