Breaking News
Archana Gupta Panipat Ramlila: रावण महापंडित था फिर भी अहंकार में डूबा, पानीपत दशहरा मेले में बोलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्षYamunanagar Illegal Mining: यमुनानगर में अवैध माइनिंग रोकने गई टीम पर हमला, फॉर्च्यूनर सवार बदमाश जबरन ट्रक छुड़ाकर भागेDussehra Festival Sweets : दशहरे पर छाई जलेबी की मिठास, बाजारों में उमड़ी भीड़, गरमा-गरम जलेबी रही लोगों की पहली पसंदAteli Mandi News: अटेली में 22 अक्तूबर को कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का फूंका जाएगा पुतलाDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर आया नया मोड़, भाई मीका सिंह ने कहा- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा गानाArchana Gupta Panipat Ramlila: रावण महापंडित था फिर भी अहंकार में डूबा, पानीपत दशहरा मेले में बोलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्षYamunanagar Illegal Mining: यमुनानगर में अवैध माइनिंग रोकने गई टीम पर हमला, फॉर्च्यूनर सवार बदमाश जबरन ट्रक छुड़ाकर भागेDussehra Festival Sweets : दशहरे पर छाई जलेबी की मिठास, बाजारों में उमड़ी भीड़, गरमा-गरम जलेबी रही लोगों की पहली पसंदAteli Mandi News: अटेली में 22 अक्तूबर को कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का फूंका जाएगा पुतलाDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर आया नया मोड़, भाई मीका सिंह ने कहा- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा गाना

Juhu Beachfront Flat: समंदर का अनूठा नजारा और 80 करोड़ कीमत! मुंबई के इस वायरल फ्लैट पर बने मजेदार मीम्स

Juhu Beachfront Flat: समंदर का अनूठा नजारा और 80 करोड़ कीमत! मुंबई के इस वायरल फ्लैट पर बने मजेदार मीम्स

समंदर का अनूठा नजारा और 80 करोड़ कीमत! मुंबई के इस वायरल फ्लैट पर बने मजेदार मीम्स

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Juhu Beachfront Flat: मायानगरी मुंबई की रियल एस्टेट मार्केट अपनी आसमान छूती कीमतों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है, लेकिन हाल ही में सामने आए एक फ्लैट की कीमत ने लोगों को चौंका दिया है। जुहू के सबसे पॉश इलाके जुहू तारा रोड पर बने एक अल्ट्रा-लग्जरी 5BHK बीचफ्रंट अपार्टमेंट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। इस आलीशान फ्लैट की कीमत 80 करोड़ रुपये रखी गई है। जितनी बड़ी इस प्रॉपर्टी की कीमत है, सोशल मीडिया पर इसको लेकर आ रही प्रतिक्रियाएं उतनी ही मजेदार और दिलचस्प हैं।

इंस्टाग्राम पर खुद को सर्टिफाइड रियल एस्टेट एडवाइजर बताने वाले फिरोज मोमिन ने इस प्रॉपर्टी का एक वॉकट्रू वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया यह फ्लैट पूरी तरह से बेयर-शेल (बिना फर्नीचर वाला) है, जिसे खरीदार अपनी पसंद और लाइफस्टाइल के हिसाब से डिजाइन करा सकता है।

विज्ञापन

समंदर के नजारे से लेकर प्राइवेट बीच एक्सेस, जानिए क्यों खास है यह 5 BHK फ्लैट

करीब 2,200 वर्ग मीटर के फ्रीहोल्ड प्लॉट पर बनी यह गगनचुंबी इमारत सीधे अरब सागर के मुहाने पर खड़ी है। इस फ्लैट का कारपेट एरिया लगभग 5,600 वर्ग फुट है, जिसमें केवल 400 वर्ग फुट की तो एक विशाल प्राइवेट बालकनी ही शामिल है। बालकनी में खड़े होकर समंदर का ऐसा अनूठा नजारा दिखता है जो कभी किसी नए निर्माण से ढकेगा नहीं। इसके अलावा, गाड़ी खड़ी करने के लिए 4 कवर्ड पार्किंग स्पेस दिए गए हैं।

रियल एस्टेट एजेंट के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की सबसे बड़ी खासियत इसकी ‘डायरेक्ट बीच एक्सेस’ है। यानी इस सोसाइटी के रहने वाले लोग सीधे बालकनी और लिफ्ट से होकर जुहू बीच पर पहुंच सकते हैं। वर्ल्ड-क्लास लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए यहां स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक जिम, बैंक्वेट हॉल, जॉगिंग और वॉकिंग ट्रैक, लैंडस्केप्ड गार्डेन जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

“तीन जन्मों की EMI लगेगी क्या?”— 80 करोड़ की कीमत पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स

जैसे ही इस 80 करोड़ रुपये के सी-व्यू फ्लैट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी रचनात्मकता दिखाने में जरा भी देर नहीं की। कुछ लोग जहां मुंबई के रियल एस्टेट के दामों पर हैरानी जता रहे थे, वहीं अधिकांश लोग मजाकिया लहजे में कमेंट करने लगे।

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “भाई, इस फ्लैट के लिए मेरे पास पूरे 80 रुपये तैयार हैं, बताओ चाबी कब मिलेगी?” वहीं दूसरे यूजर ने अपनी बेबसी पर हंसते हुए पूछा, “क्या इस 80 करोड़ को चुकाने के लिए तीन जन्मों की EMI का ऑप्शन उपलब्ध है?” एक अन्य बंदे ने कमेंट किया, “बस 20 रुपये कम पड़ रहे हैं मेरे पास, वरना यह फ्लैट आज ही मेरा होता।” वहीं कई लोगों ने सोमवार को सैलरी आने के बाद तुरंत डाउन पेमेंट करने की बात कहकर यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें– Weight loss Truth: 7 दिन में 5 किलो वजन घटाने का दावा! जानिए जापान के 4 मिनट वाले वायरल वर्कआउट का सच

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।