August 6, 2026

Mumbai News: मुंबई लोकल ट्रेन से चोरी हुआ 40 लाख रुपये का सोना बरामद, मालिक को लौटाया गया

0
Mumbai News: मुंबई लोकल ट्रेन से चोरी हुआ 40 लाख रुपये का सोना बरामद, मालिक को लौटाया गया

मुंबई लोकल ट्रेन से चोरी हुआ 40 लाख रुपये का सोना बरामद

Mumbai News: मुंबई की एक लोकल ट्रेन से करीब तीन साल पहले चोरी हुआ 40 लाख रुपये का सोना रेलवे पुलिस ने बरामद कर अदालत के आदेश के बाद उसके मूल मालिक को सौंप दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चोरी की यह घटना नवंबर, 2023 में हुई थी। अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले के अंबरनाथ निवासी तल्हा मोहम्मद ज़ाकिर अंसारी (33) लोकल ट्रेन से दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) जा रहे थे और उनके पास गहनों से भरा एक बैग था।

अधिकारी ने बताया कि अंसारी गलती से भायखला स्टेशन पर अपना बैग ट्रेन में ही छोड़कर नीचे उतर गए। अधिकारी ने बताया कि जब वह फुट ओवरब्रिज पार कर चुके थे, तब उन्हें अहसास हुआ कि बैग ट्रेन में ही छूट गया है। अधिकारी ने बताया कि अंसारी तुरंत दूसरी ट्रेन पकड़कर सीएसएमटी पहुंचे और बैग की तलाश की, लेकिन वह गायब था। अधिकारी ने बताया कि चोरी की आशंका होने पर उन्होंने सीएसएमटी रेलवे पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा, तकनीकी निगरानी और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने अंबरनाथ के रहने वाले अख्तर हुसैन मुस्तफा हुसैन शेख (62) को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी हुआ 272 ग्राम सोना बरामद कर लिया। अधिकारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रियाओं के दौरान बरामद सोने को पुलिस के मालखाने में रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने अदालत ने बरामद सोने को शिकायतकर्ता को लौटाने का निर्देश दिया था। अधिकारी ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गहने अंसारी को सौंप दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed