Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

शुभेंदु के सहयोगी की हत्या: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हमलावरों की तलाश के लिए कई टीम गठित

VVinita Kohli
शुभेंदु के सहयोगी की हत्या: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हमलावरों की तलाश के लिए कई टीम गठित
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या के मामले की जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 48 घंटे के भीतर हुई। अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना को सुपारी लेकर हत्या करने वालों ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जांचकर्ता घटनास्थल और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस के कई दल गठित किए गए हैं।’’

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रथ की कार को रात करीब साढ़े 10 बजे डोलतला और मध्यमग्राम चौमाथा के बीच दोहरिया के पास रोका और वे गोलीबारी करने के बाद फरार हो गए। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धनाथ गुप्ता और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रात में घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा, ‘‘विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। हम कई सुरागों पर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि 42 वर्षीय रथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने आवास लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वाहन चला रहे बुद्धदेव बेरा को भी गोली लगी है और कोलकाता के एक अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमले के दौरान कम से कम छह से 10 गोलियां चलाई गई होंगी। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने पहचान छिपाने के लिए कथित तौर पर हेलमेट पहन रखे थे और वे बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलों पर सवार थे। पुलिस को हमले में उन्नत हथियारों का इस्तेमाल किए जाने का संदेह है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक फॉरेंसिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने संभवत: ‘ग्लॉक 47 एक्स’ पिस्तौल का इस्तेमाल किया होगा। पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘‘आम अपराधी इस तरह का हथियार सामान्यत: इस्तेमाल नहीं करते। हम जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें पेशेवर शूटर शामिल थे।’’ 

प्रारंभिक निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि चार मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध हमलावरों ने रथ के वाहन को रोका और फिर नजदीक से कई गोलियां चलाईं।  गुप्ता ने घटनास्थल पर पत्रकारों से कहा, ‘‘रथ की कार को कथित तौर पर रोकने वाले एक संदिग्ध वाहन को जब्त किया गया है। हालांकि, उस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई।’’ राज्य के पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘‘हमने घटनास्थल से खोखे और कारतूस बरामद किए हैं। अभी हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है।’’

विज्ञापन

कोलकाता की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।