Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

फिटनेस बेहतर हो रही है, जल्द ही मैदान पर वापस लौटूंगा: पंत

JJagmarg Desk
फिटनेस बेहतर हो रही है, जल्द ही मैदान पर वापस लौटूंगा: पंत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मुंबई: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बुधवार को यहां कहा कि वह चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं और उन्हें जल्द से जल्द प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने की उम्मीद है।

पंत ‘वर्ल्ड पिकलबॉल लीग’ के कार्यक्रम में मुंबई पिकल पावर के सह-मालिक के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह बेंगलुरु में बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन

10 जनवरी से भारतीय टीम से बाहर हैं पंत

पंत 10 जनवरी से भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्हें वडोदरा में एक अभ्यास सत्र के दौरान चोट (साइड स्ट्रेन) लगी थी। पंत अपने करियर में कई बार वापसी कर चुके हैं और इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैदान से दूर रहने के दौरान उन्हें क्रिकेट और जीवन दोनों के प्रति एक अलग नजरिया विकसित करने में मदद की है। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन मेरी फिटनेस बेहतर हो रही है। मैं ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में कड़ी मेहनत कर रहा हूं और मुझे लगता है कि मैं जल्द ही (मैदान पर) वापसी करूंगा।

अठाईस वर्षीय खिलाड़ी ने चोट के बाद लंबे समय तक उबरने की प्रक्रिया और ‘रिहैबिलिटेशन’ के दौरान खेल से जुड़े रहने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के प्रति उनके जुनून और लोगों के समर्थन ने उन्हें उबरने की प्रक्रिया के चरणों में मदद की। उन्होंने कहा कि जब मैं चोटिल होता हूं तो एक चीज जो मुझे हमेशा खेल के करीब रखती है, वह है खेल के प्रति प्यार और आसपास के लोगों का समर्थन। पंत ने एक पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर लगातार सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक क्रिकेटर के तौर पर, आपको हमेशा अपने खेल में कुछ न कुछ जोड़ते रहना होता है। मुझे अपने खेल के हर पहलू में बेहतर होने की कोशिश करते रहना होगा।

शीर्ष स्तर की प्रतिस्पर्धा से दूर रहना सबसे मुश्किल हिस्सा

उन्होंने माना कि शीर्ष स्तर की प्रतिस्पर्धा से दूर रहना सबसे मुश्किल हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हर वापसी ने मुझे जीवन के बारे में कुछ सिखाया है। इसने मुझे और अधिक कृतज्ञता सिखाई है, आप अपने आसपास की चीजों को कैसे देखते हैं, और आपको सच में जो खुश करता है, कुछ ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध होना।  पंत ने कहा कि चोटिल होने पर मुझे सबसे ज्यादा इस चीज की कमी खलती है कि मैं खेल का आनंद नहीं ले पाता। आप खेल से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन आप शीर्ष स्तर पर खेलते हुए इसका आनंद लेते हैं। मुझे इसकी कमी खलती है।

विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।