September 24, 2026

Narnaul : ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक शृंखला, पांचों खंडों में पहले दिन की प्रस्तुतियां रही सफल

0
Narnaul : ‘नमो सेवा - अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक शृंखला, पांचों खंडों में पहले दिन की प्रस्तुतियां रही सफल

Narnaul : जिला सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित “नमो सेवा – अनकही कहानियां” नुक्कड़ नाटक शृंखला का पहला दिन आज जिले के पांचों खंडों में संपन्न हुआ।

 

 

इस दौरान राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल तथा भोजावास के राजकीय चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन 25 सितंबर को होगा।

 

 

इस मौके पर पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी न केवल सरकार की योजनाओं को समझे, बल्कि महापुरुषों के जीवन से भी प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को आत्मसात करे।

 

Narnaul : ‘नमो सेवा - अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक शृंखला, पांचों खंडों में पहले दिन की प्रस्तुतियां रही सफल
Narnaul : ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक शृंखला, पांचों खंडों में पहले दिन की प्रस्तुतियां रही सफल

वीरवार को पांच अलग-अलग रंगमंच टीमों ने जिले के पंद्रह विद्यालयों व महाविद्यालयों में अपनी प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को न केवल मनोरंजन किया, बल्कि सरकार की योजनाओं की जानकारी भी सहज और रोचक अंदाज़ में पहुंचाई। नमो सेवा – अनकही कहानियां सुनकर विधार्थी भाव‌ विभोर हो गए।

 

 

खंड अटेली में प्रमोद तिवारी एवं उनकी टीम ने पीएम श्री सीडीजी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली से शुरुआत करते हुए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली और राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली में मंच सजाया।

 

इसी क्रम में खंड महेंद्रगढ़ में नीरज एवं टीम की टोली राजकीय महाविद्यालय सतनाली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतनाली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मादोगढ़ तक पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में नाटक देखा।

 

खंड नारनौल में गिरीश एवं टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल तथा राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में प्रस्तुतियां दीं। राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और विद्यार्थियों के साथ नुक्कड़ नाटक का आनंद लिया।

 

 

खंड नांगल चौधरी में रितु शर्मा एवं टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी और शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी में नाटक हुए।

 

 

वहीं दूरस्थ खंड कनीना में असलम एवं टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में सेवाभाव और जनकल्याण से जुड़ी कहानियों को मंच पर उतारा। भोजावास गांव में हुए इस आयोजन में भी पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं और ग्रामीणों व विद्यार्थियों को कार्यक्रम की सराहना की।

 

 

अब 25 सितंबर को विद्यालयों व महाविद्यालयों में यह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

 

 

यह भी देखें-  युवाओं के लिए बेहतर मौके उपलब्ध करा रहा माय भारत – एसडीएम उदय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed