September 30, 2026

Nangal Chaudhary : चौधरी बैजनाथ गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय एथलीट मीट का समापन, विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

0
Nangal Chaudhary : चौधरी बैजनाथ गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय एथलीट मीट का समापन, विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

खिलाड़ियों काे प्रोत्साहित करती प्राध्यापक डॉ पूनम तंवर व अन्य स्टॉफ सदस्य।

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) चौधरी बैजनाथ गर्ल्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय एथलीट मीट संपन्न हो गई। समापन समारोह में पर्वतारोही डॉ आशा झाझड़िया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं।

 

उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता छात्राओं को प्रशंसा पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं को प्रदर्शन में निखार लाने के लिए प्रेरित किया गया है।

 

प्रतियोगिता के परिणाम में 100 मीटर दौड़ में महिमा ने प्रथम, नचिता ने द्वितीय तथा वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में महिमा प्रथम, वंदना द्वितीय और सन्नु कुमारी तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में वंदना ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय तथा पुष्पा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 

 

लंबी कूद प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम, वंदना द्वितीय और पलक तृतीय रहीं। ऊंची कूद में महिमा ने प्रथम, वंदना ने द्वितीय तथा नचिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में नचिता प्रथम, विजयलक्ष्मी द्वितीय और महिमा तृतीय रहीं।

 

 

डिस्कस थ्रो में पुष्पा ने प्रथम, नचिता ने द्वितीय तथा महिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में नचिता प्रथम, महिमा द्वितीय और मोनिका तृतीय रहीं। विभिन्न स्पर्धाओं में लगातार शानदार प्रदर्शन करने पर महिमा को बेस्ट एथलीट चुना गया।

 

 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ आशा झाझड़िया ने छात्राओं को खेलों में नियमित भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं।

 

 

प्रतियोगिताओं में जीत के साथ-साथ उनमें भाग लेना और अपनी क्षमता को पहचानना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मेडल विजेताओं को नौकरी देने के साथ नकद पुरस्कार का प्रावधान किया है। जिससे युवाओं को खेलों में भविष्य निर्माण करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में कॉलेज डीडीओ समेत प्राध्यापक व नॉन टीचिंग स्टॉफ मौजूद रहा

 

 

यह भी देखें – नांगल चौधरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed