September 29, 2026

Nangal Chaudhary : अनाज मंडी में बाजरा खरीद की तैयारियों को लेकर मार्केट कमेटी बोर्ड की अहम बैठक संपन्न

0
Nangal Chaudhary : अनाज मंडी में बाजरा खरीद की तैयारियों को लेकर मार्केट कमेटी बोर्ड की अहम बैठक संपन्न

मंडी में बाजरे की खरीद में विवार-विमर्श करता मार्केट कमेटी बोर्ड।

Nangal Chaudhary :(विजय यादव) अनाज मंडी में बाजरा खरीद को लेकर मार्केट कमेटी बोर्ड की बैठक चेयरमैन रमाकांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

 

बैठक में मंडी में किसानों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं और खरीद प्रक्रिया की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को खरीद सीजन शुरू होने से पहले मंडी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

 

चेयरमैन ने बताया कि मंडी में सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से बाजरा 2900 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदेगी।

 

 

इसमें 2300 रुपए प्रति क्विंटल की राशि खरीद एजेंसी के माध्यम से किसानों को भुगतान की जाएगी, जबकि शेष 600 रुपए प्रति क्विंटल भावांतर योजना के तहत किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

 

 

उन्होंने अधिकारियों को मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने तथा टोकन विड्रोल काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के दौरान अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही सरकार के निर्देशानुसार मंडी में किसानों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

 

 

बैठक में मंडी में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे करने पर जोर दिया गया। चेयरमैन ने कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय से काम करें। बैठक में मार्केट कमेटी के सचिव आदित्य यादव सहित बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।

 

 

यह भी देखें – नकल फार्म फीस वृद्धि के विरोध में अटेली तहसील कार्यालय पर बसपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed