Nangal Chaudhary Fire News:(विजय यादव) कमानिया में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से एकत्रित कड़वी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची, लेकिन इससे पहले हजारों मण कड़बी जलकर राख हो चुकी थी।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर करीब 50 एकड़ क्षेत्र की कड़वी एकत्रित करके रखी गई थी। इसका उपयोग पशुओं के चारे के रूप में किया जाना था। दोपहर करीब तीन बजे अचानक कड़वी के ढेर से धुआं उठता दिखाई दिया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि तब तक आग करीब 50 एकड़ क्षेत्र की एकत्रित कड़वी को अपनी चपेट में ले चुकी थी।
बड़ी मात्रा में पशुचारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
लेकिन शेरसिंह, दाताराम, गजेश, महादाराम, बिट्टू, लालचंद, मलखान, ताराचंद, राधू किशोरी, राजंेद्र, रामोतार, रविंद्र कुमार, निहाल सिंह, मिंटू, मनोहरलाल, जयप्रकाश, तुलाराम, कैलाश, रामचंद्र समेत कई किसानों की कड़गी जलकर राख हो चुकी थी।
आग के कारण किसानों को पशुचारे का बड़ा नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर प्रभावित किसानों को उचित सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।

