Breaking News
25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी

Nangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांग

Nangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Nangal Chaudhary News: (विजय यादव) चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी में प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रोष जताया।

कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि एसआईआर की आड़ में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक प्रधान बिक्रम सिंह यादव ने किया, जिसमें जिला प्रधान सत्यबीर झुकिया मुख्य रूप से मौजूद रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। जबकी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। बीते कई प्रदेशों के चुनावों में लोकतंत्र की बनियाद को हिलाया गया है, जिससे आमजन की भावना आह्त हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व पहले भी चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली के मुद्दे पर विरोध दर्ज करा चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाब मांग रही है, तो भाजपा को उनके बचाव में सामने आने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में धनबल और कथित अनियमितताओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होती है। पूतला फंूकने के बाद उन्होंने सरकार से मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। कहा कि चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है। इस अवसर पर निजामपुर ब्लॉक के प्रधान राजकुमार, सोनू तंवर, सूरत सिंह भल्ला ने विचार व्यक्त किए हैं।

यह भी देखें – बाल-महोत्सव में 30 स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने क्लासिकल सोलो डांस और राष्ट्रीय समूहगान में दिखाया हुनर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।