Breaking News
Numerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेजNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेज

Nangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीर

ppravesh kaushik
शेयर करें
Nangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीर

पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nangal Chaudhary News: (विजय यादव) यादव समाज कल्याण सभा में भवन लोकार्पण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सभा भवन के लिए 31 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कवर संह, पूर्व विधायक डॉ अभय सिंह यादव सहित भाजपा के कई नेता और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रदेश में औद्योगिक विकास के नए रास्ते खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री का लक्ष्य इस पंचवर्षीय योजना के दौरान हरियाणा में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश लाना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री लगातार विदेशों के दौरे कर रहे हैं।

इसी कड़ी में अगले सप्ताह मुख्यमंत्री कोरिया का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों की तुलना में हरियाणा में जमीन की कीमत कुछ अधिक है। इसके बावजूद सरकार औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लाने की दिशा में काम कर रही है। प्रस्तावित नीति के तहत किसान उद्योग स्थापित करने के लिए अपनी जमीन लीज पर भी दे सकेंगे।

इससे किसानों को जमीन का मालिकाना हक बनाए रखते हुए आय का अतिरिक्त साधन मिल सकता है और उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। नई नीति और निवेश बढ़ाने के प्रयासों से सरकार पंचवर्षीय योजना में निर्धारित पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य हासिल कर सकेगी।

इससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। समारोह में प्रधान कर्मपाल यादव, उप प्रधान मनोज यादव, डॉ नरेश यादव, पूर्व विधायक सीताराम समेत विभिन्न समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी देखें – पीएमश्री गर्ल्स स्कूल नांगल चौधरी की छात्राओं को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मिला प्रथम स्थान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।