Breaking News
Numerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेजNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेज

Nangal Chaudhary News: पीएमश्री गर्ल्स स्कूल नांगल चौधरी की छात्राओं को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मिला प्रथम स्थान

ppravesh kaushik
शेयर करें
Nangal Chaudhary News: पीएमश्री गर्ल्स स्कूल नांगल चौधरी की छात्राओं को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मिला प्रथम स्थान

पीएमश्री गर्ल्स स्कूल नांगल चौधरी की छात्राओं को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मिला प्रथम स्थान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nangal Chaudhary News: (विजय यादव) ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी की छात्राओं ने प्रथम स्थान हांसिल करके संस्था का गौरव बढ़ाया है। विजेता छात्राओं को प्राचार्य दिनेश कुमार ने प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने के मकसद से खंड स्तर पर मॉडल प्रदर्शनी निर्धारित की गई। स्कूल की चार छात्राओं ने प्रदर्शनी में पंजीकरण कराया था, जिनमें तीन छात्राओं ने ग्लोबल वार्मिग पर मॉडल प्रस्तुत करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन

उन्होंने मॉडल के इस्तेमाल से प्रदुषण नियंत्रण तकनीक से अवगत कराया। निर्णायक मंडल की रिपोर्ट में छात्राओं के मॉडल को प्रथम स्थान मिला है। जबकी एक छात्रा के मॉडल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अनीता पुत्री प्रहलाद, चित्रा पुत्री संजय कुमार तथा हर्षिता पुत्री दयाराम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, भावना पुत्री प्रीतम सिंह की सफलता से अन्य छात्राओं को प्रतिभा निखारने की प्रेरणा मिलेगी। प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर देती हैं। इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, समस्या समाधान की क्षमता और आत्मविश्वास विकसित होता है।

यह भी देखें – त्योहारी सीजन में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को किया जागरूक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।