Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Nangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूल

ppravesh kaushik
Nangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूल

Nangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूल

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nangal Chaudhary News: (विजय यादव) निजामपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्कूल आने-जाने के लिए उपलब्ध कराई जा रही बस सेवा पिछले करीब 20-22 दिनों से बंद है।

इसके चलते आसपास के गांवों से आने वाले कई विद्यार्थियों को मजबूरी में पांच किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि बस सुविधा बंद होने से न केवल आने-जाने में परेशानी हो रही है, बल्कि पढ़ाई और दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

विद्यालय की प्राचार्य बिंदु यादव ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए एक निजी बस मालिक की ओर से किराये पर बस उपलब्ध करवाई गई थी। बाद में बस मालिक ने सेवा जारी रखने से मना कर दिया। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने हरियाणा रोडवेज नारनौल के जीएम को पत्र लिखकर विद्यार्थियों के लिए बस उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

विद्यार्थियों ने बताया कि दनचौली सहित आसपास के करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित गांवों से विद्यार्थी स्कूल आते हैं। बस बंद होने के बाद कई विद्यार्थियों को सुबह पैदल स्कूल पहुंचना पड़ता है और छुट्टी के बाद उतनी ही दूरी पैदल तय कर वापस घर जाना पड़ता है। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की है।

मामला संज्ञान में नहीं, शुक्रवार को होगी कार्रवाई

नारनौल रोडवेज के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। गुरुवार को वह किसी कार्य से बाहर हूं। शुक्रवार को मामले की जानकारी लेकर विद्यार्थियों को बस सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न रूटों पर छात्र-छात्राओं की सुविधा के अनुसार बसों का समय निर्धारित किया गया है।

 

 

यह भी देखें –  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में ABVP की 34 में से 33 विभागों में जीत

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।