September 25, 2026

Narnaul : नारनौल में टाइगर क्लब परिवार की ओर से 23वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ भूमि पूजन, 11 अक्टूबर से सजेगा दरबार

0
Narnaul : नारनौल में टाइगर क्लब परिवार की ओर से 23वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ भूमि पूजन, 11 अक्टूबर से सजेगा दरबार

Narnaul : नारनौल में टाइगर क्लब परिवार की ओर से 23वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ भूमि पूजन, 11 अक्टूबर से सजेगा दरबार

Narnaul : महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में धार्मिक एवं सामाजिक संस्था टाइगर क्लब परिवार द्वारा आगामी नवरात्र के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले 23वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।

इसी कड़ी में वीरवार को शिव मंदिर के पास पुरानी कचहरी मैदान में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। महोत्सव का मुख्य आयोजन आगामी 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता टाइगर क्लब के प्रधान राकेश यादव, संरक्षक राजेश लखेरा, गजेंद्र नंबरदार, उपप्रधान राजेश सैनी और सचिव नरेंद्र बंसी ने संयुक्त रूप से की। इस धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहित पंडित नारायण शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ सभी रीतियों को पूरा कराया।

प्रमुख यजमानों ने दी आहुति और किया पूजन

इस पावन अवसर पर विभिन्न यजमानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यूएसएसएल के संचालक व मुख्य यजमान राकेश यादव अपनी पत्नी के साथ, मुख्य यजमान सचिन शर्मा, उनके पिता सुरेंद्र शर्मा व माता मिथलेश शर्मा, कलश यात्रा के यजमान पवन यादव व उनकी पत्नी मुकेश यादव तथा क्लब संरक्षक राजेश लखेरा व उनकी पत्नी ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना की।

धरती को मां का दर्जा: भारती सैनी

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुईं पूर्व चेयरपर्सन नगर परिषद नारनौल एवं हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू धर्म ग्रंथों में धरती को मां का दर्जा दिया गया है। इसी पवित्र भावना के साथ किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन से पूर्व भूमि पूजन किया जाता है, जिससे पूरा अनुष्ठान निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके। इस दौरान आयोजकों द्वारा विशिष्ट अतिथि भारती सैनी और सभी यजमानों को माता रानी का पटका व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

पिछले 22 वर्षों से हो रहा है ऐतिहासिक आयोजन

मुख्य यजमान एवं यूएसएसएल के संचालक राकेश यादव ने बताया कि टाइगर क्लब परिवार पिछले 22 वर्षों से लगातार भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का सफल आयोजन करता आ रहा है। इस बार 23वें महोत्सव के लिए भूमि पूजन में मुख्य यजमान की भूमिका निभाने का अवसर मिलने पर उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जय प्रकाश अग्रवाल, सुनील शर्मा, मनोज सिंघल, टीटू सोनी, कैलाश चंद नंबरदार, संजय सैनी, प्रवीण यादव, विश्वास यादव एडवोकेट, राहुल राजोरिया, पंकज लखेरा, नवीन वशिष्ठ, मास्टर विजय सिंह यादव, टिंकू जैन, कमल सोनी सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी देखें – नारनौल में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई 24 वर्षीय महिला, जेवरात और 2 लाख रुपये भी साथ ले जाने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed