Breaking News
Rahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेलRahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेल

Narnaul Anganwadi News: कारोता आंगनवाड़ी में ‘सेवा मिलन’ कार्यक्रम, मां को बताया बच्चे के सर्वांगीण विकास की पहली पाठशाला

ppravesh kaushik
Narnaul Anganwadi News: कारोता आंगनवाड़ी में 'सेवा मिलन' कार्यक्रम, मां को बताया बच्चे के सर्वांगीण विकास की पहली पाठशाला

Narnaul Anganwadi News: कारोता आंगनवाड़ी में ‘सेवा मिलन’ कार्यक्रम, मां को बताया बच्चे के सर्वांगीण विकास की पहली पाठशाला

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul Anganwadi News: महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प भारत अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गांव कारोता आंगनवाड़ी में सेवा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में पोषण अभियान की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रिया ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली पाठशाला मां की गोद ही है। उन्होंने कहा कि बच्चे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे निर्णायक होती है। शुरुआती 1000 दिनों में मां द्वारा दिया गया पोषण, संस्कार और देखभाल ही बच्चे के पूरे जीवन की नींव तय करता है।

विज्ञापन

मां ही तय करती है कि बच्चा क्या खाएगा, कैसे खेलेगा और कैसे स्वस्थ रहेगा। इसलिए महिलाओं की तीन जिम्मेदारियां सबसे अहम हैं – पोषण के लिए सही खान-पान, पहली शिक्षक के रूप में अच्छी आदतें व संस्कार, और स्वास्थ्य प्रहरी के रूप में टीकाकरण व साफ-सफाई सुनिश्चित करना है।

Narnaul Anganwadi News: कारोता आंगनवाड़ी में 'सेवा मिलन' कार्यक्रम, मां को बताया बच्चे के सर्वांगीण विकास की पहली पाठशाला
Narnaul Anganwadi News: कारोता आंगनवाड़ी में ‘सेवा मिलन’ कार्यक्रम, मां को बताया बच्चे के सर्वांगीण विकास की पहली पाठशाला

कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं जिनमें बच्चों को खेल खेल में शिक्षा देने के साथ उनके स्वास्थ्य की जांच की गई ।

गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोदभराई रस्म पूरी की गई और उन्हें संतुलित आहार, नियमित जांच और संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि यदि हर मां जागरूक होकर आंगनवाड़ी केंद्रों की सेवाओं का लाभ ले तो गांव का कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं रहेगा। उन्होंने महिलाओं से हमारी आंगनवाड़ी-हमारी जिम्मेदारी’ को आदत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और समान शिक्षा का संदेश देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन, महिला पंच प्रमिला देवी, आंगनवाड़ी सहायिका कविता, सुमित्रा सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

 

 

यह भी देखें –  डीसी ने किया अटेली अनाज मंडी का निरीक्षण, गेट पास व श्रमिक कैंटीन की व्यवस्थाएं परखीं

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।