Narnaul: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 17 सितंबर को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधीश अनुपमा अंजली ने आदेश पारित किए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी इस आदेश के अनुसार 17 सितंबर को पूरे महेंद्रगढ़ जिले की राजस्व सीमा में किसी भी प्रकार के ड्रोन, अनमैन्ड एरियल व्हीकल, माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून और पैरा-मोटर आदि उड़ने वाली चीज़ों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
यह निर्णय जिले में आयोजित होने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों भगवान विश्वकर्मा जयंती, वीर गाथा व सेवा संकल्प अभियान-2026, महाराजा शूर सैनी की मूर्ति अनावरण, विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन तथा मुख्यमंत्री के आवागमन मार्ग की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। ड्रोन रूल्स 2021 के तहत इस पूरे क्षेत्र को अस्थायी रूप से रेड ज़ोन घोषित किया गया है।
Narnaul: मुख्यमंत्री की सुरक्षा, 17 को जिले में ड्रोन व अन्य उड़न वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध

शेयर करें
AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
विज्ञापन
