Narnaul City News: श्री आदर्श सनातन धर्म ड्रामेटिकल क्लब नारनौल की ओर से इस वर्ष भी विजयदशमी का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष केशव संघी एडवोकेट और संरक्षक किशन चौधरी एडवोकेट ने एक संयुक्त प्रेस नोट जारी कर इस भव्य आयोजन की पूरी रूपरेखा साझा की है।
इस बार विजय जुलूस के संयोजक प्रवीण संघी को बनाया गया है, जिनके अनुसार सभी तैयारियां और बुकिंग पूरी कर ली गई हैं। शोभा सागर पर ग्रीन पटाखे, रंग-बिरंगी लाइट्स, बड़ा स्टेज और हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था इस बार के मुख्य आकर्षण होंगे।
जुलूस का समय और रूट
भगवान श्रीराम का यह भव्य विजय जुलूस विजयदशमी के दिन शाम ठीक 4:00 बजे पुल बाजार स्थित आकाश गारमेंट के सामने से आरंभ होगा। विभिन्न मार्गों से होता हुआ यह जुलूस शोभा सागर तालाब स्थित युद्ध स्थल पर पहुंचेगा।
जुलूस के मुख्य आकर्षण
-
अखाड़ा और रथ: जुलूस में सबसे आगे अलवर का प्रसिद्ध अखाड़ा रहेगा, जिसमें 51 सदस्य अपने गदका कौशल व शौर्य का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भगवान सूर्यनारायण का विग्रह स्वरूप रथ पर सवार होगा।
-
प्रमुख झांकियां: एक बग्गी में भगवान राम के सहयोगी नल, नील, अंगद, सुग्रीव और जांबवंत जी सवार होंगे। तीसरे रथ पर राजा राम, लक्ष्मण और हनुमान जी युद्ध स्थल की ओर प्रस्थान करते नजर आएंगे, जबकि अंत में लंकापति रावण युद्ध के लिए कूच करेगा।
-
बैंड और पार्टियां: जुलूस में दिल्ली की प्रसिद्ध ताशा पार्टी, ढोल-नगाड़े, नाचने वाली बग्गियां, डीजे पिकअप, आकर्षक झांकियां और राजस्थान का मशहूर नागिन बैंड मुख्य रूप से शामिल होंगे।
शोभा सागर पर युद्ध मंचन और रावण दहन
शोभा सागर तालाब पर हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में भगवान राम और रावण के बीच भव्य युद्ध का मंचन किया जाएगा। भगवान नारायण सेवा संस्था के कलाकारों द्वारा युद्ध मंचन के पश्चात 51 फुट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। इस बार पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद रात्रि 8:00 बजे से रामलीला स्टेज पर भगवान राम के राजतिलक और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा।
गणमान्य करेंगे शिरकत
-
मुख्य अतिथि: स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार ओम प्रकाश यादव और पवन यादव (फ्लैक्स वाले)।
-
अध्यक्षता: दानवीर भामाशाह मातादीन पनिहार।
-
विशिष्ट अतिथि: हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्या ममता यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव, चेयरपर्सन कमलेश सैनी, नगर परिषद उप-प्रधान संजीव यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, पार्षद और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मुख्य रूप से आमंत्रित हैं।
यह भी देखें – मां चामुंडा देवी मंदिर में महा नवमी पर आज लगेगा मेला, शाम 5 बजे निकलेगी भव्य चुन्नी यात्रा

