Breaking News
Rashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानMan flying to work: कार-बस छोड़िए, आसमान में उड़कर काम पर जाता है यह शख्स, वीडियो देख उड़ जाएंगे होशRashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानMan flying to work: कार-बस छोड़िए, आसमान में उड़कर काम पर जाता है यह शख्स, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Narnaul City News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एनएसएस द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान आयोजित

ppravesh kaushik
शेयर करें
Narnaul City News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एनएसएस द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान आयोजित

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एनएसएस द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान आयोजित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul City News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत साइबर सुरक्षा विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ रहे साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. हवा सिंह ने साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और तकनीक का उपयोग जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही सतर्कता और जागरूकता की आवश्यकता भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने और साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

तत्पश्चात, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. चंद्रमोहन, कंप्यूटर साइंस विभाग से डॉ. विजय गौड़ तथा डॉ. प्रवीण गोरया ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की बारीकियों से विस्तृत रूप से अवगत कराया। वक्ताओं ने बताया कि मोबाइल व इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग के साथ-साथ साइबर ठगी, बैंकिंग फ्रॉड और डेटा चोरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, अज्ञात लिंक या संदिग्ध कॉल से बचने, ओटीपी किसी के साथ साझा न करने और सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके साथ ही, किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित कुमार, विशाल कुमार एवं सुश्री सोनम गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस अधिकारियों ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस व्याख्यान में बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों व महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

यह भी देखें – नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।