Narnaul Mandi Update: खरीफ सीजन की खरीद को सुचारु रूप से चलाने के लिए नई अनाज मंडी नारनौल में 19 से 24 अक्टूबर तक बाजरे की खरीद प्रक्रिया के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
यह जानकारी देते हुए सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी नुकुल यादव ने बताया कि बाजार की खरीद को सुचारू रूप से चलाने के लिए गांवों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
बदलाव किए गए शेड्यूल के अनुसार 19 अक्टूबर को दौचाना (जो पहले शेड्यूल में नहीं जोड़ा गया था), खत्रीपुर, खोडमा, किरारोद अफगान तथा कोजिदां के किसानों की फसल की खरीद की जाएगी।
20 अक्टूबर को कुलताजपुर, कुतबापुर, लहरोदा एवं लुतफपुर, 21 अक्टूबर को महरमपुर, मकसूसपुर, मंढाणा, मंडलाना, मारोली, 22 अक्टूबर को मेई, मीरपुर, मित्रपुरा, मोहम्मदपुर हमीदखां एवं मुकन्दपुरा गांवों के किसानों की बाजरा खरीद की जाएगी। 23 अक्टूबर को मुरारीपुर, नांगल काठा, नांगल शालु, नांगतिहाडी, नारनौल तथा 24 अक्टूबर को नसीबपुर, निवाजनगर, नुनी अव्वल, नुनी कलां एवं पटीकरा गांवों के किसानों की फसल की खरीद की जाएगी।
उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि वे व्यवस्था को बनाए रखने और प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए निर्धारित संशोधित शेड्यूल एवं गांवों की सूची के अनुसार ही अपनी फसल मंडी में लेकर आएं।

