Breaking News
Yamunanagar crime news: यमुनानगर में महाराणा प्रताप चौक के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिसPunjab News: श्री अकाल तख्त साहिब ने बदली AAP नेताओं की पेशी की तारीख, अब 16 अक्टूबर को देना होगा स्पष्टीकरणKalayat road accident: कैथल के कलायत में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौतPanipat Consumer Court: पति की मौत पर कंपनी ने दिए थे सिर्फ 25 हजार, उपभोक्ता कोर्ट ने दिए क्लेम री-ओपन करने के आदेशएअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, सुबह 9:45 बजे जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षितYamunanagar crime news: यमुनानगर में महाराणा प्रताप चौक के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिसPunjab News: श्री अकाल तख्त साहिब ने बदली AAP नेताओं की पेशी की तारीख, अब 16 अक्टूबर को देना होगा स्पष्टीकरणKalayat road accident: कैथल के कलायत में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौतPanipat Consumer Court: पति की मौत पर कंपनी ने दिए थे सिर्फ 25 हजार, उपभोक्ता कोर्ट ने दिए क्लेम री-ओपन करने के आदेशएअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, सुबह 9:45 बजे जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षित

Narnaul City News: प्रशासन की लापरवाही या घटिया निर्माण? नारनौल में स्कूल बस का पहिया धंसे गड्ढे में समाया

ppravesh kaushik
शेयर करें
Narnaul City News: प्रशासन की लापरवाही या घटिया निर्माण? नारनौल में स्कूल बस का पहिया धंसे गड्ढे में समाया

Narnaul City News: प्रशासन की लापरवाही या घटिया निर्माण? नारनौल में स्कूल बस का पहिया धंसे गड्ढे में समाया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul City News: जिले के नारनौल स्थित शिव कॉलोनी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ सड़क अचानक धंसने से बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस का पिछला पहिया एक बड़े गड्ढे में जा फंसा। गनीमत यह रही कि बस का संतुलन नहीं बिगड़ा और बड़ा हादसा टल गया, जिससे उसमें सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है और उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सड़क की गुणवत्ता की जांच की मांग की है।

अन्य चालकों और राहगीरों के लिए बढ़ा खतरा

विज्ञापन

घटना के बाद सड़क पर बने इस बड़े गड्ढे के कारण अन्य वाहन चालकों, दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस गड्ढे को नहीं भरा गया और आसपास की सड़कों की सुध नहीं ली गई, तो कोई गंभीर दुर्घटना घट सकती है।

प्रशासन से जांच और तत्काल मरम्मत की पुरजोर मांग

इस गंभीर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से तुरंत मौके का निरीक्षण करने की गुहार लगाई है। लोगों की माँग है कि सड़क अचानक क्यों धँसी, इसकी तकनीकी जाँच कराई जाए।

साथ ही, यह भी देखा जाए कि क्या इस मार्ग पर सीवरेज लीकेज या घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल हुआ था। निवासियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और आम जनता की जान सर्वोपरि है, इसलिए किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना प्रशासन को युद्धस्तर पर कदम उठाने चाहिए।

यह भी देखें –  बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।