Narnaul City News: श्री सनातन धर्म सभा (रजि.) नारनौल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा का पावन पर्व (रावण दहन) बड़ी धूमधाम से आयोजित कर रही है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि होंगे।
संस्था के प्रधान धर्मचंद छाबड़ा ने बताया कि भगवान श्रीराम का भव्य विजय जुलूस व शोभा यात्रा दोपहर 2:00 बजे सभा भवन, पुल बाजार से प्रारम्भ होकर वाया बजाजा बाजार से होते हुएं, भगवान सूर्यनारायण मन्दिर पहुँचेगा। फिर सूर्यनारायण भगवान के डोले को साथ लेकर बजाजा बाजार, मानक चौक, गाँधी बाजार, आजाद चौक, मोहल्ला चौधरीयान, गुरुनानकपुरा, मेहता चौक, पुरानी मंडी होता हुआ जल महल के नजदीक अनाज मंडी नांगल चौधरी रोड नारनौल दशहरा मैदान पहुँचेगा।
सनातन धर्म सभा भवन पुल बाजार में दशहरे के उपलक्ष्य में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि दशहरा में राम-लक्ष्मण- हनुमान की झांकियां व अन्य पात्रों की भव्य झांकियां भी होगी, जो असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है और दशहरा में होने वाली अनेक गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई।
इस अवसर पर एस. डी. एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग व प्रधान बेगराज गोयल, सतीश गर्ग, केदारनाथ गर्ग, बजरंग लाल गुप्ता, मदन मोहन संधी, बनवारी लाल सैनी, भगवान दास जैन, राधे मोहन पेट्रोल पंप वाले, रोहतास कुमार अग्रवाल, गोपाल मित्तल, दयानंद यादव, अतेंद्र यादव, इंद्रलाल, पन्नालाल मित्तल, श्री धार्मिक रामलीला कमेटी चांदुवाडा़ उपस्थित रहे।
यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एनएसएस द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान आयोजित

